कलेक्टर अवि प्रसाद ने नलकूप खनन की अनुमति प्रदान करने का किया सरलीकरण….सिंगल विंडो सुविधा की व्यवस्था

IAS Coaching

*कलेक्टर ने नलकूप खनन की अनुमति का किया सरलीकरण*

नलकूप खनन की अनुमति देने सिंगल विंडो सुविधा की व्यवस्था

कटनी। जिले में नलकूप खनन की अनुमति प्रदान करने की प्रक्रिया का सरलीकरण किया गया है। इसके तहत कलेक्टर श्री अवि प्रसाद द्वारा सिंगल विंडो सुविधा मुहैया कराई गई है। सिंगल विंडो सुविधा के माध्यम से अब तक जिले के 5 आवेदकों को नलकूप खनन की अनुमति प्रदान भी की जा चुकी है।

कलेक्टर श्री प्रसाद ने अब नलकूप खनन की अनुमति प्रदान करने के लिए अपर कलेक्टर साधना परस्ते को अधिकृत किया है।नलकूप खननकर्ता और भूमि स्वामी को एमपी ई-सर्विस पोर्टल पर सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ आवेदन करना होगा।

अनुमति प्राप्त करने के लिए जरूरी दस्तावेजों में नलकूप खनन हेतु आवेदन के साथ प्रस्तावित भूमि का खसरा ,रजिस्ट्री की प्रति के साथ-साथ नलकूप खनन के प्रयोजन का लेख करना अनिवार्य होगा। साथ ही नलकूप खनन हेतु भूमि स्वामी का पहचान पत्र, यथा आधार कार्ड आदि भी अवश्य अपलोड करें।

नलकूप खनन करने हेतु प्रस्तावित फर्म का ऑन लाईन एम.पी. ई- सर्विस पोर्टल पर फर्म एवं मशीन के पंजीयन की प्रति,भू -स्वामी एवं नलकूप खनन करने वाली फर्म के बीच सहमति पत्र ।

नगरीय क्षेत्र में नलकूप खनन के लिए पेयजल व्यवस्था हेतु अधिकृत इंजीनियर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में नलकूप खनन के प्रकरणों में संबंधित क्षेत्र के सहायक यंत्री, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के प्रतिवेदन के आधार पर नलकूप खनन की अनुमति दी जावेगी।

आवेदन प्रस्तावित खनन दिनॉक से न्यूनतम 48 घण्टे पूर्व ऑन लाईन प्रस्तुत किया जाना अनिवार्य होगा।बोरवेल खनन उपरांत उसको सुरक्षित करने की व्यक्तिगत जिम्मेदारी भू-स्वामी एवं संबंधित फर्म की होगी ।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में नारायण!…मैहर के पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी का बरही में हुआ अभिनंदन… नारायण बोले:- मैं दिल की बात करता हूँ, मन की बात करना मोदी जी का काम… पूर्व नपा अध्यक्ष स्वर्गीय बाला प्रसाद वर्मा के परिवार ने मनाया जन्म दिन