कटनी……बाणसागर बैक वाटर के टापुयों की बढ़ेगी चमक…पर्यटन विकास निगम ने दिखाई दिलचस्पी…कटनी के कलेक्टर अवि प्रसाद ने लिखे थे खत…जल पर्यटन के रूप में होगा विकसित…कलेक्टर ने मोटर वोट से देखी थी मनोरम दृश्य की छटा, पर्यटन बोर्ड ने मांगी खसरा, नक्शा की जानकारी

IAS Coaching

 

बाणसागर बैक वाटर के टापुओं को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करनें में मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड ने दिखाई दिलचस्पी

*पर्यटन सुविधाओं के विकास एवं विस्तार के कलेक्टर श्री प्रसाद के सुझाव और प्रस्ताव को बोर्ड ने माना उपयोगी

मध्यप्रदेश का कोनिया हनुवंतिया की तर्ज में विकसित होने से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, सैलानी आकर्षित होने, जल पर्यटन का विकास होगा। बाण सागर बैक वाटर में स्थित टापुओं को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करनें की अपार संभावनाओं के मद्देनजर कटनी कलेक्टर अवि प्रसाद द्वारा भेजे गए प्रस्ताव पर मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड ने गहरी दिलचस्पी दिखाई है।

कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा विजयराघवगढ़ विकासखण्ड के अंतर्गत बरही के पास बाणसागर के बैक वाटर जलभराव क्षेत्र के टापुओं, जलसंरचनाओं में पर्यटन की अपार संभावनाओं के संबंध मे पत्र प्रेषित किया गया था। इस पर मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड ने कलेक्टर द्वारा भेजे गए सुझाव और प्रस्ताव को उपयोगी माना है। साथ ही उन्होंने कटनी जिले मे बाणसागर बैक वाटर में स्थित टापुओं और स्थल को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने हेतु ग्राम का नाम, खसरा क्रमांक एवं रकबा की जानकारी चाही है। ताकि मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा विधिवत भूमि आवंटन की प्रक्रिया शुरू की जा सके।

विदित हो कि बाणसागर डूब क्षेत्र में मॉ चंडिका का ऐतिहासिक मंदिर है जो कटनी एवं आस-पास के जिलों की श्रद्धा और आस्था का केन्द्र है। साथ ही कुछ ही दूरी पर बांधवगढ़ नेशनल पार्क है जहां अत्यधिक मात्रा में पर्यटकों का आवागमन निरंतर बना रहता है।

जिले के इन टापुओं में पर्यटन से संबंधित गतिवधियां शुरू हो जाने से जिले में एक नया पर्यटन केन्द्र विकसित होगा। वहीं आस-पास के लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे तथा क्षेत्र के राजस्व में वृद्धि होगी। इसके अलावा बांधवगढ़ नेशनल पार्क में आने वाले पर्यटकों के लिए भी यह स्थान आर्कषण का केन्द्र बन सकता है।

उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा कोनियां और इटौरा में जल पर्यटन की संभावनाओं के मद्देनजर बाणसागर डैम में मोटर वोट से यहां की नैसर्गिक प्राकृतिक छटा और यहां पर्यटन की अपार संभावनाओं का करीब 6 किलोमीटर की यात्रा कर यहां विकसित की जा सकने वाली पर्यटन सुविधाओं का विहंगावलोकन किया था। इसके बाद ही कलेक्टर श्री प्रसाद ने मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड को यहां की स्थानीय परिस्थितियों और संभावनाओं का प्रतिवेदन भेजा था।

 

Leave a Comment

[democracy id="1"]

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में नारायण!…मैहर के पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी का बरही में हुआ अभिनंदन… नारायण बोले:- मैं दिल की बात करता हूँ, मन की बात करना मोदी जी का काम… पूर्व नपा अध्यक्ष स्वर्गीय बाला प्रसाद वर्मा के परिवार ने मनाया जन्म दिन