देखे वीडियो:- मध्य प्रदेश का यह सरकारी स्कूल झोपड़े में है संचालित!, भवन बनाने एक दशक से कागजों में चल रहा प्लान, अब डीएमएफ फंड पर टिकी निगाह

IAS Coaching

झोपड़े में गढ़ रहे देश के नैनिहालो का भविष्य

बांस-बल्लियों से बना सरकारी स्कूल

भले ही भारत देश विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर है, चहुओर विकास की गंगा बहने का दावा किया जा रहा है, लेकिन मध्यप्रदेश का एक सरकारी स्कूल विकास के इस दौर में भी झोपड़े में संचालित है। जी हां उमरिया जिले के मानपुर जनपद शिक्षा केन्द्र अंतर्गत ग्राम कसेरू के सरैया मुहल्ले शासकीय प्राथमिक स्कूल झोपड़े में संचालित है, जहाँ करीब 3 दर्शन विद्यार्थी अध्ययनरत है।

पिछले एक दशक से यह पाठशाला गांव के ही दयाराम के कच्चे घर मे संचालित थी। सरकारी भवन बनने की आस छोड़ चुके ग्रामीणों ने गणतंत्र दिवस के पूर्व बांस-बल्लिया एकत्रित कर झोपड़ी का निर्माण कर दिया, जहां अब स्कूल का संचालन हो रहा है।

 

डीपीसी बोले:- कलेक्टर के संज्ञान में है मामला

इस बारे में मानपुर जनपद के बीआरसी यज्ञसेन त्रिपाठी का कहना था कि झोपड़े में नही दयाराम के घर मे स्कूल लग रही है, पूर्व में राशि स्वीकृत हुई थी, जो कम थी, जिससे भवन नही बन पाया, वही डीपीसी मिश्रा का कहना है कि यह मामला कलेक्टर के संज्ञान में है, डीएमएफ मद से राशि स्वीकृत होगी, एजुकेशन को लेकर कलेक्टर सेंसटिव है, डीएमएफ की बैठक होते ही भवन निर्माण की राशि स्वीकृत होने की सम्भवना है, ग्रामीणों ने भी स्कूल भवन के लिए ज्ञापन सौपा था।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

जिसको भी राजनीति करना है, सबका स्वागत है…लेकिन बेईमानों की मेरे पास कोई जगह नही:-MLA संजय पाठक…कटनी के बरही में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित रैन बसेरा उद्घाटन में विधायक की 2 टूक… संबल योजना में 80 हजार रुपए कमीशन हड़पने का पहुँची थी शिकायत

जिसको भी राजनीति करना है, सबका स्वागत है…लेकिन बेईमानों की मेरे पास कोई जगह नही:-MLA संजय पाठक…कटनी के बरही में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित रैन बसेरा उद्घाटन में विधायक की 2 टूक… संबल योजना में 80 हजार रुपए कमीशन हड़पने का पहुँची थी शिकायत