
विजयनाथ जी की शरण मे विश्वविख्यात आनंद जादूगर
- कटनी/बरही। भारत देश ही दुनिया के 36 देशों में अपने जादू से लोगों के दिलों में राज करने वाले जादूगर आनंद 22 जनवरी को भगवान विजयनाथ जी के शरण मे पहुँचकर पूजा-अर्चना की। कटनी जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल विजयनाथधाम शिव मंदिर बरही में विराजे भूमि प्रकट स्वंभू सरकार भगवान विजयनाथ जी शिवशम्भु के विराट व दिव्य स्वरूप का दर्शन कर खुद का जादू भुलाकर बोले असली जादूगर तो भगवान शिव ही है। जादूगर आनंद ने कहा कि वास्तव में भगवान शिव का यह दरवार समूचे देश-दुनिया मे धाम बनकर उभरेगा, उन्होंने कहा कि भूमि प्रकट भगवान शिव का यह विराट दरवार बहुत ही अलौकिक है, इस दरवार में आकर अपार शांति का अनुभव हुआ है, भगवान विजयनाथ की कृपा इस समूचे अंचल पर बनी रहे और यह क्षेत्र निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर रहे।
मंदिर समिति ने किया अभिनंदन
विश्वविख्यात जादूगर आनंद का विजयनाथधाम मंदिर समिति द्वारा शाल-श्रीफल व अभिनंदन पत्र भेंटकर अभिनंदन भी किया गया। कुछ पल यहां बैठकर प्रसाद के रूप में चाय की चुस्की भी ली। मंदिर के पुजारी को 11 00 रुपए भेंट भी किए।
गौरतलब है कि पिछले एक पखवाड़े से कटनी में विश्व विख्यात आनंद जादूगर का शो चल रहा था। रविवार को उनके कार्यक्रम का समापन होने के बाद वे सीधे सोमवार 22 जनवरी को विजयनाथधाम बरही में विराजे स्वंभू सरकार भगवान विजयनाथ जी का दर्शन करने पहुँच गए। करीब 1 घण्टे तक वे यहां ठहरने के उपरांत कटनी के लिए रवाना हुए।







