कटनी के बरही में रक्तदान का शतक पार, एसडीएम महेश मंडलोई, सीएमओ मनोहर विंझवार, पत्रकार आनंद सराफ, अजय वर्मा, अधिवक्ता रेखा गुप्ता, गुरुकुल प्राचार्य राजेश पांडेय ने भी किया रक्तदान, कलेक्टर अवि प्रसाद बोले-बरही ने खींच दी है प्रेरणा की लकीर, जिले का सबसे बड़ा आयोजन

IAS Coaching

बरही में रक्तदान का शतक पार

बरही ने खींच दी है प्रेरणा की लकीर-कलेक्टर Avi Prasad

*थैलीसीमिया पीड़ित बच्चों के सहायतार्थ उत्साह से हुआ रक्तदान*

*रेडक्रॉस सोसायटी एवं नगर के विभिन्न सामाजिक संगठनों का अनुकरणीय प्रयास*

इंट्रो-रक्त किसी फैक्ट्री एवं प्रयोगशाला में नही बनता, किसी का जीवन बचाने के लिए रक्त का दान सबसे बड़ा दान है, जरूरतमंदों के सहायतार्थ बरही में विशाल रक्तदान शिविर के आयोजन में हर आम व खास वर्ग ने उत्साह से रक्त का दान कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। कटनी के संवेदनशील कलेक्टर अवि प्रसाद के आह्वान पर बरही में आठवां रक्तदान शिवित आयोजित किया है, जो सारे शिविरों को पीछे छोड़ते हुए शतक का आंकड़ा पार कर दिया।

*(बरही से आनंद सराफ)*

बरही/कटनी। बरही नगर स्थित सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के गिरधर सभागार में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की बरही ईकाई एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के तत्वाधान में किया गया। यह आयोजन थैलीसीमिया नामक असाध्य बीमारी से पीड़ित बच्चों की मदद के लिए किया गया। शिविर में 215 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमे बरही ने रक्तदान का शतक पार किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ बरही के प्रथम वर्ग न्यायधीश श्री तरुरेन्द्र प्रताप सिंह बघेल ने दीप प्रज्वलन कर कराया।
इस रक्तदान के इस पुनीत कार्य मे सहभागिता निभाने वालों का उत्साह बढ़ाने रेडक्रॉस कटनी के अध्यक्ष एवं जिले के संवेदनशील कलेक्टर अवि प्रसाद पहुँचे। इस दौरान सिविल सर्जन डॉ यशवंत वर्मा, एसडीएम महेश मंडलोई, नपा अध्यक्ष पीयूष अग्रवाल, ठेकेदार प्रभाकर तिवारी,रामावतार अग्रवाल, सीएमओ मनोहर विंझवार, तहसीलदार नितिन पटेल समेत विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारीगण, जनप्रतिनिधिगण, स्कूलों के आचार्यगण मौजूद रहे।

*बरही ने दी कड़ी चुनौती-कलेक्टर*
आयोजन समिति द्वारा कलेक्टर श्री प्रसाद का गर्मजोशी से स्वागत किया गया, आयोजन का उत्साह, भव्यता देख कलेक्टर गदगद होकर बोले कि कटनी जिले के इतिहास में आज तक किसी भी शिविर में 200 का आंकड़ा पार नही किया है, बरही ने आज कड़ी चुनौती दे दी है, बरही ने प्रेरणा की लकीर खींच दी है। कलेक्टर श्री प्रसाद ने आयोजन समिति के इस अनुकरणीय प्रसाद की जमकर तारीफ की।

*इनके संयोजन में हुआ रक्तदान*
रक्तदान शिविर के सूत्रधार डॉ दीपक अग्रवाल के नेतृत्व में रेडक्रॉस सोसायटी ईकाई बरही,सरस्वती शिक्षा परिषद बरही, महाविद्यालय बरही, कसौंधन वैश्य समाज, ताम्रकार नवयुवक मंडल, अग्रवाल नवयुवक मंडल,बअधिवक्ता संघ एवं सामाजिक संस्था जनपरिषद के सहयोग से आयोजित इस शिविर में शतक पार हुआ। 123 लोगों ने उत्साह से रक्तदान किया।

*एसडीएम, सीएमओ, पत्रकार, वकील भी बने दानवीर*
बरही का रक्तदान शिविर ऐतिहासिक साबित हुआ। न सिर्फ आमजनों में गजब का उत्साह था बल्कि विजयराघवगढ़ एसडीएम महेश मंडलोई, नगर परिषद बरही के सीएमओ मनोहर विंझवार, पत्रकार आनंद सराफ, अजय वर्मा, अधिवक्ता संघ बरही की सचिव रेखा गुप्ता, गुरुकुल के प्राचार्य राजेश कुमार पांडेय ने भी रक्तदान कर बरही को शतकीय पारी खेलने में सहभागिता निभाई।

*मातृशक्तियों ने भी किया दान*
बरही के इस पुनीत शिविर में अधिवक्ता रेखा गुप्ता के साथ दीपा सोनी, मालती अशोक वर्मा, लक्ष्मी विपिन ताम्रकार ने भी अपने रक्त का उत्साह से दान किया।

*आईपीएस के बच्चों ने भेंट की पुस्तकें*
कलेक्टर श्री प्रसाद को आईपीएस स्कूल बरही के विधार्थियों द्वारा नो बुके, जस्ट बुक की थीम पर पुस्तके भेंट की गई। इस दौरान स्कूल संचालक आरएस जायसवाल भी मौजूद रहे।
*सरस्वती शिक्षा समिति का रहा सराहनीय योगदान*
सरस्वती शिक्षा समिति द्वारा रक्तदान के इस आयोजन के लिए न सिर्फ जगह उपलब्ध कराई गई थी, बल्कि समिति के पदाधिकारी, आचार्यगण व स्कूल के विद्यार्थी व्यवस्था बनाने में जुटे हुए थे।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में नारायण!…मैहर के पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी का बरही में हुआ अभिनंदन… नारायण बोले:- मैं दिल की बात करता हूँ, मन की बात करना मोदी जी का काम… पूर्व नपा अध्यक्ष स्वर्गीय बाला प्रसाद वर्मा के परिवार ने मनाया जन्म दिन