बरही नपा अध्यक्ष पीयूष अग्रवाल की बहू , चंदिया में पदस्थ तहसीलदार कर्तव्य अग्रवाल की धर्मपत्नी आँचल बनी नायब तहसीलदार, बेटे के बाद बहू का नायब तहसीलदार बनने पर बरही में उत्साह

IAS Coaching

सोने पे सुहागा इसी को कहते है… पहले बेटा जेलर बना, फिर नायब तहसीलदार, अब सुपरवाइजर बहू का भी सलेक्शन नायब तहसीलदार के पद पर हो गया है। जी हाँ नगर परिषद बरही के अध्यक्ष पीयूष अग्रवाल की बहू आँचल अग्रवाल का चयन एमपीपीएसी द्वारा जारी परीक्षा परिणाम में चयन हुआ है, जबकि उनके बड़े बेटे कर्तव्य अग्रवाल चंदिया में तहसीलदार के पद में पदस्थ है, अब बहू आँचल अग्रवाल का चयन होने से समूचे बरही अंचल में खुशी की लहर है और खबर पाते ही बधाइयों का सिलसिला जारी है।

कटनी। नगर परिषद बरही के अध्यक्ष पीयूष अग्रवाल की बहू, चंदिया में पदस्थ नायब तहसीलदार कर्तव्य अग्रवाल की धर्मपत्नी श्रीमती आँचल अग्रवाल अब नायब तहसीलदार बन गई है। मंगलवाल को मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की घोषित परिणाम में आँचल का चयन नायब तहसीलदार के पद पर हुआ है। वर्तमान में आँचल अग्रवाल महिला बाल विकास विभाग शहरी रीवाँ में सुपरवाइजर के पद में 2018 से पदस्थ है, जिनका विवाह फरवरी 2023 में बरही के कर्तव्य अग्रवाल से हुआ था।
नगर परिषद बरही के अध्यक्ष पीयूष अग्रवाल के बेटे कर्तव्य के बाद उनकी बहू का भी नायब तहसीलदार के पद में चयन होने की खबर से समूचे क्षेत्र में हर्ष का वातारण है। बेटे के बाद बहु का सलेक्शन नायब तहसीलदार पद पर होने से नपा अध्यक्ष ने कहा कि यह हमारे लिए गौरव का पल है, यह भगवान विजयनाथ की अपार कृपा से ही सम्भव हुआ है। एमपीपीएसी 2019 की परीक्षा का परिणाम 3 साल बाद घोषित हुआ है, जिसमे नायब तहसीलदार कर्तव्य की आँचल भी नायब तहसीलदार बनने में कामयाब हुई है। पत्नी-पत्नी दोनों का लक्ष्य कलेक्टर बनने का है और वे सर्विस के साथ-साथ तैयारी में भी जुटे हुए है।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में नारायण!…मैहर के पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी का बरही में हुआ अभिनंदन… नारायण बोले:- मैं दिल की बात करता हूँ, मन की बात करना मोदी जी का काम… पूर्व नपा अध्यक्ष स्वर्गीय बाला प्रसाद वर्मा के परिवार ने मनाया जन्म दिन