बरही क्षेत्र के धान खरीदी केंद्र उबरा का नही हुआ संचालन, 20 दिन बाद भी नही शुरू हुई खरीदी, एक दर्जन गांव के 4 सौ से अधिक किसान प्रभावित बरही समिति ने कर्मचारियों की कमी का हवाला देकर खींच लिया था हाथ गत वर्ष अन्नपूर्णा वेयर हाउस डोकरिया में हुई थी खरीदी 482 किसानों से 47378 क्विंटल धान की हुई थी खरीदी

IAS Coaching

बरही क्षेत्र के धान खरीदी केंद्र उबरा का नही हुआ संचालन

20 दिन बाद भी नही शुरू हुई खरीदी
बरही समिति ने कर्मचारियों की कमी का हवाला देकर खींच लिया था हाथ
गत वर्ष अन्नपूर्णा वेयर हाउस डोकरिया में हुई थी खरीदी
482 किसानों से 47378 क्विंटल धान की हुई थी खरीदी

कटनी। जिले के बरही क्षेत्र अंतर्गत धान खरीदी केंद्र उबरा का संचालन 20 दिन बाद भी नही हो पाया है, जिससे इस क्षेत्र के किसान अपनी उपज बेचने के लिए भटक रहे है। इस केंद्र संचालन की जिम्मेदारी बरही समिति को दी गई थी, लेकिन यहां कर्मचारियों की कमी के चलते बरही समिति को निरस्त करते हुए अन्य समिति को खरीदी करने की जिम्मेदारी दी गई है, लेकिन अभी तक यहां खरीदी प्रारंभ नही हुई है। डोकरिया स्थित अन्नपूर्णा वेयर हाउस में खरीदी केंद्र स्थापित करने के निर्देश थे। बताया गया है कि खरीदी केंद्र उबरा का संचालन करने के लिए प्रियदर्शनी विपरण समिति को जिमनेदारी दी गई है।
गत वर्ष 482 किसानों से 47378 क्विंटल धान की खरीदी उबरा केंद्र में हुई थी। इस केंद्र का संचालन न होने से क्षेत्र के उबरा धवैया, डोकरिया, ग़ैरतलाई, जारारोडा, घंघरौटा, कोनिया, तेमुआ, लूली, मनघट्टा, देवरा, खिरवा, पडारिया आदि गांव के सैकड़ो किसान का भटकाव है। जिले के संवेदनशील कलेक्टर अवि प्रसाद से क्षेत्र के प्रभावित किसानो ने उबरा खरीदी केंद्र प्रारम्भ लगाने की गुहार लगा रहे है।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

जिसको भी राजनीति करना है, सबका स्वागत है…लेकिन बेईमानों की मेरे पास कोई जगह नही:-MLA संजय पाठक…कटनी के बरही में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित रैन बसेरा उद्घाटन में विधायक की 2 टूक… संबल योजना में 80 हजार रुपए कमीशन हड़पने का पहुँची थी शिकायत

जिसको भी राजनीति करना है, सबका स्वागत है…लेकिन बेईमानों की मेरे पास कोई जगह नही:-MLA संजय पाठक…कटनी के बरही में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित रैन बसेरा उद्घाटन में विधायक की 2 टूक… संबल योजना में 80 हजार रुपए कमीशन हड़पने का पहुँची थी शिकायत