
महानदी पुल चालू कराने ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन,प्रशासन को दी उग्र आंदोलन धरना प्रदर्शन की चेतावनी,
बरही मैहर मार्ग स्थित महानदी पुल का मामला
कटनी (म प्र) कटनी जिले के बरही तहसील क्षेत्र मे खजुराहो से अमरकंटक को जोड़ने वाले मार्ग पर पड़ने वाला महानदी पुल करीब डेढ़ साल से बंद है जिसके कारण कई गांवों व जिला का संपर्क टूट गया है। वहीं हजारों ग्रामीण को आवागमन मे रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को इटौरा गांव के सैकड़ो ग्रामीण बरही तहसील कार्यालय पहुंचकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने मांग किया है कि बरही मैहर मार्ग स्थित महानदी पुल की मरम्मत कराकर चालू कराया जाए। वही ग्रामीणों का कहना है कि छोटे वाहनों को आने-जाने की अनुमति दी जाए। ग्रामीणों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि शासन प्रशासन के द्वारा महानदी पुल की मरम्मत को लेकर कार्रवाई नहीं की गई तो हजारों ग्रामीण धरना प्रदर्शन व आंदोलन करने बाध्य होंगे। इस दौरान में तुलसी प्रसाद पांडेय,सुशील साहूउमाकांत गौतम,राकेश साहू,काशी सिंह,संतोष साहू,विजय तिवारी, लल्ला महराज,दशरथ साहू,राजेश बर्मन,नीरज चौधरी,रवि शंकर जयसवाल,उमेश कोल,सोनू चौधरी,फूल चंद पाल,रामदयाल केवट,किशोरी सेन शिव,कुमार यादव,गणेश चौधरी,बबलू चौधरी,संतोष यादव,सुमित पटेल,बद्ध चौधरी,बद्री दहायत,प्रदीप पटेल,राजा यादव सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।


#cm,mp
#Katni,Collecter
✍️संवाददाता:- संदीप स्वर्णकार,कटनी बरही







