
- करेंट लगाकर मारा गया था वयस्क मादा तेंदुए,दो सगे भाई समेत दो और शिकारियों को वन विभाग की टीम ने किया गिरफ्तार
24 घण्टे के अंदर वन अमले ने मामले का किया खुलासा,आज करेंगे न्यायालय में पेश
उमरिया जिले के वन परिक्षेत्र अंतर्गत घुनघुटी के ओढेरा गांव के बाहरी ओर मौजूद कुंए में मिले वयस्क मृत मादा तेंदुवे के शव मिलने मामले में सभी आरोपी शिकारियों की गिरफ्तारी 24 घण्टे के अंदर कर ली गई है। इस मामले में एसडीओ दिगेंद्र सिंह ने बताया कि सभी चारों आरोपी स्थानीय है,इन आरोपियों के विरुद्ध वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है।,उन्होंने यह भी बताया कि बुधवार को सभी आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा। सूत्रों की माने तो इस मामले में स्थानीय ओढेरा के ही दो सगे भाई बाबू लाल उम्र 26 वर्ष एवम अनिल सिंह पिता कृष्णपाल सिंह उम्र 23 वर्ष इन दोनों के अलावा राममनोहर पिता ददई सिह उम्र 36 वर्ष,ललन पिता उमाशंकर सिंह उम्र 31 वर्ष को वन विभाग की टीम ने गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि घटना की जानकारी लगते ही मुखबिर सूचना पर अनिल उर्फ गोलू को संदेह के आधार पर वन अमले ने मंगलवार को ही हिरासत में ले लिया था। बाद में पूछताछ में सभी आरोपियों को बुधवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में शुरुआती पूछताछ में अनिल ने अपने भाई बाबू लाल का नाम नही बताया था। बाद में कड़ी पूछताछ में भाई का नाम लेते हुए पूरे मामले का खुलासा किया है। इस मामले में जो तथ्य सामने आए है उसके मुताबिक आरोपी शिकारियों ने करेंट आदि की मदद से सुंअर आदि का शिकार करने करीब हफ्ते भर पहले विद्युत प्रवाहित तार बिछाया था,जिसमे वयस्क मादा तेंदुवा फंस गए और मौके में मौत हो गई,बाद में इन शिकारियों ने मृत तेंदुए को गांव के किनारे मौजूद कुंए में बोरी में डालकर तेंदुए को फेंक दिया,करीब हफ्ते भर बाद जब शव से दुर्गंध उठी तब पूरे मामले का खुलासा हुआ है।
✍️Khabarmp24.com







