करोडों रुपए के लागत से बन रहे बिल्डिंग निर्माण में ठेकेदार की चल रही मनमानी,घटिया निर्माण कार्य को दे रहा अंजाम,प्रशासन नहीं दे रहा ध्यान,बरही सामुदायिक केंद्र का मामला

IAS Coaching

करोडों रुपए के लागत से बन रहे बिल्डिंग निर्माण में ठेकेदार की चल रही मनमानी,घटिया निर्माण कार्य को दे रहा अंजाम,प्रशासन नहीं दे रहा ध्यान

(म.प्र.) कटनी जिले के बरही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे करोड़ों रुपए की लागत से नई बिल्डिंग का निर्माण कार्य चल रहा है। ठेकेदार के द्वारा घटिया निर्माण कार्य को अंजाम दिया जा रहा है जिसमें गुणवत्ता की अनदेखी की जा रही है और शासन को चूना लगाया जा रहा है। जानकारी अनुसार करोड़ों रुपए की लागत से बन रहे बिल्डिंग के निर्माण में ठेकेदार के द्वारा अलग-अलग बीम बनाई जा रही है। ऐसे में बेस कमजोर हो रहा है और घटिया निर्माण के चलते समय से पहले बिल्डिंग धराशाई हो जाएगी और शासन को करोड़ों रुपए का नुकसान होगा। वहीं ठेकेदार के द्वारा निर्माण कार्य में जमकर मनमानी की जा रही है लेकिन इस और कोई ध्यान नहीं दे रहा है जिससे ठेकेदार के हौसले बुलंद है। गौरतलब है कि पीडब्ल्यूडी विभाग के द्वारा बिल्डिंग का निर्माण कर निजी ठेकेदार के द्वारा किया जा रहा है निर्माण कार्य के दौरान तकनीकी इंजीनियर की मौजूदगी में होना चाहिए लेकिन उसकी गैर मौजूदगी में घटिया निर्माण को अंजाम दिया जा रहा है।

लोहा सीमेंट मैं हो रही धांधली

बरही मे करोड़ों रुपए के लागत से बन रहे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की नवीन बिल्डिंग में लोहा और सीमेंट की मात्रा अधिक होने से मजबूती बेहतर होगी लेकिन निर्माण के दौरान लोहा और सीमेंट की मात्रा कम करके निर्माण कार्य को घटिया तरीके से अंजाम दिया जा रहा है जिससे बिल्डिंग का भविष्य खतरे में है समय से कभी भी धराशाई हो जाएगा लेकिन यहां कोई देखने वाला नहीं है।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में नारायण!…मैहर के पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी का बरही में हुआ अभिनंदन… नारायण बोले:- मैं दिल की बात करता हूँ, मन की बात करना मोदी जी का काम… पूर्व नपा अध्यक्ष स्वर्गीय बाला प्रसाद वर्मा के परिवार ने मनाया जन्म दिन