
कुएं में गिरा तेंदुआ,मचा हड़कंप,वन विभाग की टीम ने किया रेसक्यू
फॉरेस्ट ने किया रेस्क्यू
बड़वाह के जंगलों में छोड़ेंगे
(म प्र) सनावद। मर्दाना की ग्रामीण क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से तेंदुए की आहत ग्रामीणों को हो रही थी। जिसने जानवरों पर भी हमले के बाद नागरिक इस बात को लेकर चिंतित की क्षेत्र में कोई जंगली जानवर है। रविवार सुबह ग्राम के कुएं में तेंदुआ गिर गया। इसके बाद कोटवार की सूचना पर वन विभाग ने तेंदुए का रेस्क्यू कर उसे बड़वाह के जंगल में छोड़ा जाएगा। बड़वाह वन मंडल अधिकारी अनुराग तिवारी ने बताया कि ग्राम मर्दाना के कोटवार अंकित ने सूचना दी की एक तेंदुआ जो सुबह 6 बजे गिरी गया।चौकीदार की सूचना पर उपवन मंडल अधिकारी माधव सिंह मौर्य के मार्गदर्शन एवं स्थानीय वन परिक्षेत्र अधिकारी धर्मेंद्र सिंह राठौर के नेतृत्व में इको वेलफेयर सोसाइटी मंडलेश्वर द्वारा रेस्क्यू कर पकड़ा गया। इस दौरान इको वेलफेयर सोसायटी मंडलेश्वर के नवीन कुमार महादेवसिंह पटेल डिप्टी रेंजर श्रीराम पांडे नारायण पटेल वनरक्षक लखन सोलंकी शिवम तारे राहुल तारे रोहित बिड़ला चेतन बिरला मौजूद थे। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कई दिनों से रात के समय क्षेत्र में भी जगली जानवर की आहत एवं मृत अवस्था में मिल रहे जानवरों के बाद भय व्याप्त था। कुएं में गिरने और वन विभाग द्वारा रेस्क्यू के बाद अब ग्रामीणों की एक चिंता कम हुई। रेंजर राठौड़ ने बताया की यह करीबन 3 वर्ष की मादा तेंदुआ है। इसे बड़वाह के जंगल में छोड़ने के पूर्व बड़वाह पशु विभाग के डा सुरेश बघेल ने मेडिकल कर इसकी जांच की।







