दो बाघों की हुई मौत जांच मे जुटा पार्क प्रबंधन

IAS Coaching

दो बाघों की हुई मौत जांच में जुटा प्रबंधक

म प्र उमरिया जिले के बांधवगढ टाइगर रिजर्व के ताला कोर एरिया में दो बाघ के शव मिले है। मंगलवार दोपहर लगभग 12 बजे एक बाघ का शव मिला था। गश्ती दल ने शव को देखकर प्रबंधन को सुचना दी थी। एक दिन बाद बुधवार को करीब दो किमी दूर एक और बाघ का शव मिला। सीसीएफ एलएल उइके ने बताया कि दोनों बाघों की मौत आपसी संघर्ष के चलते हुई है। प्रबंधन मामले की जांच कर रहा है।

जानकारी के अनुसार, ताला कोर एरिया के किला पहुंच मार्ग में कक्ष क्रमांक 317 के पास गश्ती दल को संदिग्ध परिस्थिति में नर बाघ (7 वर्ष) का शव मिला। उन्होंने इसकी जानकारी बीटीआर प्रबंधन को दी। इसके बाद प्रबंधन के अधिकारी मौके पर पहुंचकर और जांच में जुट गए। अधिकारियों ने बताया कि बाघ के कंधे, गले और शरीर में चोट के निशान मिले हैं। बाघ के शव का पोस्टमॉर्टम कर अंतिम संस्कार किया गया है।

वहीं दूसरे दिन यानी बुधवार को सीसीएफ एलएल उइके ने बताया कि जहां बाघ का शव मिला उससे दो किमी दूर एक और बाघ की लाश मिली है। प्रबंधन ने बताया कि बाघ की मौत का कारण आपसी संघर्ष है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के उप संचालक पीके वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

जिसको भी राजनीति करना है, सबका स्वागत है…लेकिन बेईमानों की मेरे पास कोई जगह नही:-MLA संजय पाठक…कटनी के बरही में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित रैन बसेरा उद्घाटन में विधायक की 2 टूक… संबल योजना में 80 हजार रुपए कमीशन हड़पने का पहुँची थी शिकायत

जिसको भी राजनीति करना है, सबका स्वागत है…लेकिन बेईमानों की मेरे पास कोई जगह नही:-MLA संजय पाठक…कटनी के बरही में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित रैन बसेरा उद्घाटन में विधायक की 2 टूक… संबल योजना में 80 हजार रुपए कमीशन हड़पने का पहुँची थी शिकायत