
सीधी पेशाब कांड जैसा मामला शहडोल में आया सामने,हरिजन ग्रामीण ने शहड़ोल पुलिस पर लगागे गंभीर आरोप,
पेशाब कर अश्लील हकरत करते हुए मारपीट कर जयसिहनगर पुलिस पर लगाया आरोप मामले की पुलिस कर रही जांचAncor- मध्यप्रदेश के शहडोल में भी सीधी पेशाब कांड जैसा एक मामला सामने आया है। इस मामले में फर्क सिर्फ इतना की इसमे पुलिस पर ही पीड़ित के उपर पेशाब कर अश्लील हरकत करते हुए मरपीट के आरोप लगे है। हैरान कर देने वाला यह मामला शहड़ोल जिले के जयसिहनगर थाना क्षेत्र से सामने आया है। जंहा हरिजन ग्रामीण ने जयसिहनगर पुलिस पर पेशाब कर अश्लील हरकत करते हुए मरपीट का आरोप लगाया है। वही पीड़ित उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती है। जंहा उसका उपचार जारी है। इस मामले की शहडोल पुलिस बड़ी बारीकी से जांच कर रही है।
Vo 1
जिले के जयसिहनगर थानां क्षेत्र के छुदा बहरा का रहने वाला हीरालाल चौधरी ने जयसिहनगर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए है। हीरालाल ने आरोप लगाते हुए बताया कि जयसिहनगर थाने में पदस्थ महेंद्र बागरी व महेंद्र पांडेय सहित 2 अन्य पुलिस बीती रात्रि उसकव घर पहुचे, जंहा घर से उसे जबरन उठा कर टेटका मुरका के जंगल ले गए और वंहा सीएम हेल्प लाइन की शिकायत बंद कराने का दबाब बनाने लगे, ऐसा नही करने पर महेंद्र बागरी व महेंद्र पांडेय द्वारा मारपीट करते हुए पेशाब कर अश्लील हरकत करने लगे का हीरालाल ने आरोप लगाया, जिसके बाद उसे वही छोड़कर चले गए, जिसके बाद पीड़ित हीरालाल मामले की शिकायत क्षेत्रीय विधायक से लेकर संबंधित थाने से लेकर संभागीय मुख्यालय में बैठे पुलिस के आला अधिकारियो से की है। साथ ही कथित पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग कर रहा है। वही पीड़ित हीरा जिला अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ ले रहा है।
Vo 2
आपको बता के यह कोई पहला मौका नही है जब हीरालाल चौधरी ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हो पूर्व में भी पुलिस की शिकायत करते हुए आरोप लगाए थे, वही अब इस मामले की शहडोल पुलिस उच्च स्तर पर जांच कर रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद स्थित दूध का दूध और पानी का पानी की तरह स्पष्ट हो जाएगी…
Vo 3
वही इस पूरे मामले में शहड़ोल ASP अंजूलता पटले का कहना है कि मामले की शिकायत प्राप्त हुई है। हीरालाल कार्यालय आकर खुद शिकायत किया था ,मामले की जांच करा उचित कार्यवाही की जाएगी, हीरालाल के ऊपर भी अपराध पंजीबद्ध था, चलानी कार्यावाही भी न्यायालय में पेश की गई है।







