कैलवाराकला उपार्जन केन्द्र में बिकने पहुंची व्यापारी की 74 क्विंटल अवैध धान जब्त,कार्यवाई से मचा हड़कंप

IAS Coaching

कैलवाराकला उपार्जन केन्द्र में बिकने पहुंची व्यापारी की 74 क्विंटल अवैध धान जब्त

कटनी – जिले में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन कार्य शुरू होने के प्रारंभिक चरण में ही कलेक्टर अवि प्रसाद द्वारा गठित कृषि उपज मंडी के उड़नदस्ता दल ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। उड़नदस्ता दल ने कार्यवाही कर एक व्यापारी की करीब 74 क्विंटल उपार्जन केन्द्र में बिकने पहुंची धान को जब्त कर लिया है। कृषि उपज मंडी के एक व्यापारी को मंगलवार की शाम मैहर रोड स्थित कैलवाराकला उपार्जन केन्द्र में करीब 74 क्विंटल धान बिक्री हेतु टाटा 407 वाहन से 200 बोरियों मंे धान भरकर उपार्जन केन्द्र मंे बिक्री हेतु लाया गया था जिसे जब्त कर लिया गया है।

विदित हो कि कलेक्टर श्री प्रसाद ने जिले के उपार्जन केन्द्रों मंे केवल किसानों से ही धान उपार्जन करने के सख्त निर्देश दिये थे। उन्होने हिदायत दी थी कि जिले के उपार्जन केन्द्रों में किसी भी हाल में दलालों, बिचौलियों और व्यापारियों से धान खरीदी नहीं की जायेगी। इन सभी पर निगरानी और नियंत्रण रखने कलेक्टर श्री प्रसाद ने जिले के संयुक्त नाकों में निगरानी के लिए उड़नदस्ता दल का गठन किया था, जो धान, गेहूॅ, बटरी सहित अन्य उपजों के अवैध परिवहन पर कड़ी नजर रखने का काम कर रहे है।

समाचार लिखे जाने तक कैलवारा कला उपार्जन केन्द्र मंे एस.डीएम कटनी राकेश चौरसिया, तहसीलदार और मंडी सचिव राकेश पनिका सहित उडनदस्ता दल के सदस्य मौके पर मौजूद है। धान की जब्ती के संबंध में अभिलेखीय प्रक्रिया जारी है।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में नारायण!…मैहर के पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी का बरही में हुआ अभिनंदन… नारायण बोले:- मैं दिल की बात करता हूँ, मन की बात करना मोदी जी का काम… पूर्व नपा अध्यक्ष स्वर्गीय बाला प्रसाद वर्मा के परिवार ने मनाया जन्म दिन