
कोरेक्स सिरप की तस्करी करते एक युवक गिरफ्ता
कोरेक्सएंकर। डिंडौरी में कोतवाली पुलिस ने अवैध रुप से कोरेक्स का परिवहन करते एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जबकि तीन आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए है। पुलिस ने कार से तीन सौ सीसी कोरेक्स बरामद किया है और कोरेक्स की तस्करी में लिप्त कार को भी जब्त किया है। बताया जा रहा है कि डिंडोरी पुलिस ने सूचना मिलते ही नाकाबंदी की और मारुती इको कार एमपी 20 जेड जी 9182 से तीन कार्टून में कोरेक्स ड्रग्स बरामद किया पुलिस को देखते ही कार सवार तीन आरोपी फरार हो गए, जबकि एक आरोपी पुलिस के हत्थे लग गया।पुलिस ने एनडी पीएस एक्ट व औषधी और प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 की विभिन्न धाराओ के तहत अपराध पंजीबध्द किया गया। जब्त् की गई 300 सीसी की कीमती अंठावन हजार रुपये बताई जा रही है।







