चलते-चलते अचानक दिख गया बाघ, पर्यटकों के उड़े होश।
मध्य प्रदेश उमरिया जिले का विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व काफी मायने में खास माना जाता है। क्योंकि यहां बाघों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जहां बाघ एक नहीं दो नहीं बल्कि सैकड़ो की संख्या में अब होते जा रहे हैं। हालांकि बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघ के अलावा भी कई जानवर हैं जैसे चीतल,हिरण, भालू सहित अन्य जानवर भी यहां मनोरंजन करते हुए लोगों का देखे जा रहे हैं।
जहां अचानक सोशल मीडिया में एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जहां प्रेरकों को कच्ची सड़क पर एक बाघ चलता हुआ दिखाई दिया वह बिल्कुल बीच सड़क पर चल रहा था और मदमस्त चाल से पर्यटकों की तरफ ही आ रहा था जिसकी वजह से पर्यटकों के होश उड़ गए लेकिन पाठकों ने भी इस समय का भरपूर उपयोग किया और उन्होंने अपने मोबाइल और कैमरे के फ्रेम में उसे बाघ को क्लिक कर लिया।







