
कटनी के बरही में नारायण!
मैहर के पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी का बरही में हुआ अभिनंदन
नारायण बोले:- मैं दिल की बात करता हूँ, मन की बात करना मोदी जी का काम…
पूर्व नपा अध्यक्ष स्वर्गीय बाला प्रसाद वर्मा के परिवार ने मनाया जन्म दिन
बरही/कटनी। मन की बात करना देश के प्रधानमंत्री मोदी जी का काम है, मैं माँ शारदा का लाल हूँ और मन की नही दिल की बात करता हूँ। उक्त तंज मैहर के पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी ने बरही आगवन पर पार्षद प्रज्ञा अजय वर्मा की पुत्री आन्या वर्मा के सवाल पर दिया। श्री त्रिपाठी गुरुवार की दोपहर बरही स्थित पूर्व नपा अध्यक्ष स्वर्गीय बाला प्रसाद वर्मा के घर पहुँचे हुए थे, जहां आन्या वर्मा ने कहा कि आपका व्यक्तित्व बहुत सुंदर और आकर्षक है, जिसका जबाव बेहद संजीदगी से देते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लेते हुए कहा कि वे मन की बाते करते है और मैं दिल की बात करता हूँ। इस दौरान बड़ी संख्या में उनके समर्थक मौजूद

केक काटकर मनाया जन्म दिन
मैहर के पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी का जन्म दिन भी आज है, जिन्होंने अपना जन्म दिन केक काटकर वर्मा निवास में सेलिब्रेट किया। इस अवसर पर सुरेंद्र पांडेय इटौरा, सुरेंद्र दुबे विजयराघवगढ़, शाहिद हुसैन कैमोर, विजय अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, राजेश वर्मा, विजय वर्मा, कृष्णकांत ताम्रकार, पार्षद नैंसी अमित गुप्ता, अजीत गुप्ता, नवीन अग्रवाल सहित सैकड़ों समर्थक मौजूद रहे। बरही से श्री त्रिपाठी अपने समर्थकों के साथ इटौरा स्थित माँ चंदिन के दरबार मे पहुँचकर पूजा-अर्चना कर बदेरा के लिए रवाना हुए।







