*बरही के शिवधाम में सौगातें लेकर आएंगें मोहन!* 14 मार्च को ‘कृषि महोत्सव’: 50 हजार एकड़ भूमि की सिंचाई योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री का होगा आभार*

IAS Coaching

*बरही के शिवधाम में सौगातें लेकर आएंगें मोहन!*

14 मार्च को ‘कृषि महोत्सव’: 50 हजार एकड़ भूमि की सिंचाई योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री का होगा आभार

(बरही से आनंद सराफ)

बरही/कटनी: विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र के किसानों के लिए एक बड़ी सौगात और उत्सव का अवसर आ रहा है। 14 मार्च को बरही के शिवधाम में सौगातें लेकर मोहन आ रहे है। यह दिन विजयनाथधाम के लिए खास होगा। यहां विशाल ‘कृषि महोत्सव’ और आभार रैली का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुखिया डॉ मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे।

*विजयनाथधाम के विकास की बढ़ी उम्मीद*
प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन पहली बार बरही पहुँच रहे है, जिसे लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह है साथ उम्मीद है कि विकास कार्यो की कड़ी में विजयनाथधाम ट्रस्ट निर्माण और इसके विकास और विस्तार पर भी बड़ी सौगात मिलेगा। इस पावन धाम को तीर्थ बनाने और धार्मिक एवं पर्यटन के नक्शे में लाने का भी प्रयास होगा।

*सिंचाई परियोजनाओं की मिली है बड़ी सौगात*
हाल ही में भोपाल में हुई कैबिनेट बैठक के दौरान विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए दो महत्वपूर्ण सिंचाई परियोजनाओं को स्वीकृति मिली है। इन परियोजनाओं के माध्यम से क्षेत्र की लगभग 50 हजार एकड़ कृषि भूमि सिंचित हो सकेगी। इसी उपलब्धि के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने और मुख्यमंत्री का स्वागत करने के लिए स्थानीय विधायक संजय सत्येंद्र पाठक के नेतृत्व में इस भव्य आभार रैली का आयोजन किया जा रहा है।

*कार्यक्रम का विवरण*
* दिनांक: 14 मार्च 2026, शनिवार
* समय: दोपहर 1.30 बजे से
* स्थान: श्री विजयनाथ धाम, मेला ग्राउंड, बरही
* मुख्य आकर्षण: मुख्यमंत्री द्वारा क्षेत्र की जनता का संबोधन और सिंचाई परियोजनाओं पर विशेष चर्चा।

*विधायक ने की क्षेत्रवासियों से अपील*
विधायक संजय पाठक ने मंगलवार की दोपहर बरही में सम्पन्न हुई तैयारी बैठक के दौरान क्षेत्र के किसानों और आम जनता को भावुक संदेश देते हुए इस महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि “हर खेत को पानी” का सपना 2008 का है, जो अब हकीकत बन रहा है और यह उत्सव किसानों की समृद्धि का प्रतीक है। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक सोनी टंडन, महामंत्री मनीष देव मिश्रा, पूर्व महामंत्री सतीश तिवारी, मंडल अध्यक्ष बरही जगदीश गुप्ता, पूर्व जनपद अध्यक्ष लालजी मिश्रा, उदयराज सिंह, नगर परिषद बरही के अध्यक्ष पीयूष अग्रवाल, सुरेश सोनी कटनी सहित सिंगौड़ी, खितौली, कैमोर, विजयराघवगढ़ के मंडल अध्यक्ष, भाजपा के पदाधिकारीगण और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक का संचालक महामंत्री मनीष देव मिश्रा ने किया।

*विजयनाथधाम में तैयार हो रहा डोम*
कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह देखा जा रहा है और ‘बरही चलो’ के नारों के साथ व्यापक जनसंपर्क किया जा रहा है। सभा स्थल विजयनाथधाम स्थित मेला प्रांगण में डोम तैयार हो रहा है।

*रथ में सवार होकर करेंगें नगर भ्रमण*

*रथ में सवार होकर करेंगें नगर भ्रमण*
मुख्यमंत्री का उड़न खटोला हायर सेकंडरी स्कूल प्रांगण में लैंड होगा, जहां से वे बरही के बड़े तालाब में पहुचेंगे, जहां जल गंगा मिशन के तहत 50 लाख की लागत से सौंदर्यीकरण कार्य का पूजन करेंगें, तदुपरांत रथ में सवार होकर नगर भ्रमण करते हुए सभा स्थल पहुँचेंगे।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में नारायण!…मैहर के पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी का बरही में हुआ अभिनंदन… नारायण बोले:- मैं दिल की बात करता हूँ, मन की बात करना मोदी जी का काम… पूर्व नपा अध्यक्ष स्वर्गीय बाला प्रसाद वर्मा के परिवार ने मनाया जन्म दिन