
डाक्टर बी के पटेल तीसरी बार बने ओबीसी महासभा के जिलाध्यक्ष
गरीबों,शोषितों, वंचितों की प्रमुखता से उठाते रहे है आवाज
तमाम विरोधाभासों के बीच शीर्ष नेतृत्व ने एक बार पुनः जताया डा पटेल पर भरोसा
कटनी:- ओबीसी महासभा जिला इकाई कटनी के लिए डॉक्टर बीके पटेल को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। यह नियुक्ति हाल ही में दिनांक 26 अप्रैल को ओबीसी महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष श्री राजेश कुशवाह के द्वारा की गई है।
आपको बताते चलें कि डॉक्टर पटेल को तीसरी बार जिलाध्यक्ष बनाया गया है इसके पूर्व भी वह दो बार ओबीसी महासभा जिला कटनी के अध्यक्ष रहते हुए अपनी सेवाएं समाज को देते रहे है।
बेबाक छवि कई बार बनी विवाद की वजह
गौरतलब है कि डॉक्टर पटेल साफ स्वच्छ एवं अपनी बेबाक छवि के लिए भी जाने जाते है,जिसकी वजह से कई बार इनका नाम विवादों में भी आया है इस बारे में जब उनसे बात की गई तो डाक्टर पटेल द्वारा बताया गया कि मैं कई वर्षों से समाज के लिए निशुल्क एवं निःस्वार्थ भाव से कार्य कर रहा हूं। सत्य को सत्य एवं गलत को गलत ही बोलता हु और हमेशा बोलता रहेगा।किसी के नाराज या प्रसन्न होने से मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है।किसी प्रमुख व्यक्ति को खुश करना मेरा उद्देश्य न होकर समाज एवं राष्ट्र हित में कार्य करना ही मेरा मकसद है।
आपको बताते चलें कि कुछ दिन पूर्व सोशल मीडिया पर चले विवादों की वजह से ओबीसी महासभा की कटनी इकाई की कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया था।परंतु एक बार पुनः कटनी जिले की कमान डा बी के पटेल को सौंप दी गई है अतः सामाजिक कार्यकर्ताओं,मित्रो ,शुभचिंको में खुशी की लहर देखी जा रही है







