
पार्षद प्रज्ञा ने 10 सूत्रीय मांगों भरा सौपा पन्ना
नगर परिषद बरही के वार्ड 01 की कांग्रेस पार्षद की मांग
बरही/कटनी। नगर परिषद बरही के वार्ड क्रमांक 01 की पार्षद प्रज्ञा वर्मा ने भले ही अपने वार्ड के लिए कुछ नही मांगा है, लेकिन उन्हें पूरे नगर की चिंता है। 10 सूत्रीय मांगों का एक पन्ना नपा अध्यक्ष को सौपकर निदान कराने की गुजारिश की है।
इन कार्यो को पूर्ण कराने की मांग
नवीन बस स्टैंड में शौचालय व शौदर्यीकरण, बरसात में जलभराव वाले क्षेत्रों में साफ-सफाई, दवा छिड़काव, परिषद की बैठक कराने, आवारा पशुओं को खदड़ने के लिए हाँका गैंग की व्यवस्था कराने, पुराने तालाब मार्ग आवागमन सुचारू कराने, वृक्षारोपण कराने, श्रावण मास में प्रतिदिन
विजयनाथधाम परिषर की स्वच्छता सहित अन्य मांगे शामिल है। गौरतलब है कि प्रज्ञा अजय वर्मा कांग्रेस पार्षद है, जिनके लेटर पैड के माध्यम से नगर की साफ-सफाई एवं यातायात व्यवस्था, सौंदर्यीकरण की मांग नगर परिषद से की गई है।







