
भ्रष्ट्राचारियों को चुन-चुनकर जेल भेजना है-केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह
कटनी के बरही में चुनावी सभा मे इंडिया गठबंधन पर बरसे शाह
एमपी के कटनी जिले के बरही नगर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इंडिया गठबंधन और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधते हुए बोले ये परिवारवाद को बढ़ाना चाहते है, जबकि मोदी जी के विकास के लिए संकल्पित है। सर्जिकल स्ट्राइक, राममंदिर, धारा 379 का जिक्र करते हुए भ्रष्ट्राचारियों को चुन-चुनकर जेल भेजने सहित केजरीवाल पर भी इशारों में निशाना साधते हुए तीसरी बार मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प दोहराया।
कटनी/बरही। देश के गृहमंत्री अमित शाह ने खजुराहो संसदीय सीट के बीजेपी उम्मीदवार बी डी शर्मा के पक्ष में कटनी जिले के विजयराघवगढ़ विधानसभा के विजयनाथधाम बरही के मेला प्रांगण में जनसभा को संबोधित करते हुए इंडिया गठबंधन पर जमकर हमला बोला. ‘इंडिया’ गठबंधन को घमंडिया कहते हुए शाह ने विपक्षी दलों पर परिवारवाद को बढ़ावा देने के आरोप लगाए. साथ ही अपने भाषण में अयोध्या के राम मंदिर और आगामी पर्व रामनवमी का भी जिक्र किया.
गृहमंत्री शाह ने आगे कहा, एक ओर प्रधानमंत्री मोदी जी हैं, जिन्होंने करोड़ों गरीबों के लिए काम किया, तो दूसरी ओर अपने परिवार के लिए जीने वाला घमंडिया गठबंधन है. मोदी जी जब पहली बार देश के प्रधानमंत्री बने, तब उन्होंने कहा था, ‘मेरी ये सरकार गरीबों की, दलितों की, आदिवासियों की, पिछड़ों की सरकार होगी। 10 वर्ष में 25 करोड़ गरीबों को गरीबी रेखा से बाहर निकालने का काम मोदी जी ने किया। केजरीवाल पर अमित शाह ने निशाना साधते हुए बोले कि आज भ्रष्ट्राचारी जेल जा रहे है। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि घोटालेबाजों को किसी सूरत पर बख्शा नही जाएगा, ऐसे घोटालेबाजों को चुन-चुनकर जेल की सलाखों के अंदर भेजा जाएगा।
10 साल की गिनाई उपलब्धियां
मंच पर निर्धारित समय से करीब 40 मिनट देरी से पहुँचे केंद्रीय गृह मंत्री ने जनसमुदाय से देरी के लिए माफी मांगते हुए केंद्र की मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए काश्मीर में धारा 370, अयोध्या में राममंदिर निर्माण, सर्जिकल स्ट्राइक एवं 10 साल के विकास व जनकल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए 400 पार, मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प दोहराया।
ओबीसी वोटरों पर निशाना
मंच से केंद्रीय मंत्री श्री शाह ने कहा कि कांग्रेस हमेशा ओबीसी वर्ग की विरोधी रही है, मोदी सरकार ने 27 प्रतिशत आरक्षण देते हुए इस वर्ग के विकास के लिए ओबीसी आयोग का भी गठन किया।
खास-खास
3 बजकर 10 मिनट में बरही में उतरा गृहमंत्री का उड़न खटोला
हेलीपैड पर सांसद प्रत्यासी, विधायक संजय पाठक, पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा सहित अन्य नेताओं ने अभिनंदन किया
मंच में 3 बजकर 21 मिनट पर गृहमंत्री का सम्बोधन प्रारम्भ
कुल 22 मिनट तक बोलते रहे गृहमंत्री, 3 बजकर 42 मिनट में गृहमंत्री श्री शाह का भाषण हुआ समाप्त
3 बजकर 55 मिनट पर बरही से रवाना हुए गृहमंत्री
मंच में स्वागत से परहेज, सीधे सांसद प्रत्याशी का सम्बोधन







