अजब-गजब कटनी????️* *न कोई आदेश, न स्लाट बुकिंग, फिर भी संचालित है धान खरीदी का केंद्र* फर्जी तरीके से 2 केंद्र में 30 हजार क्विंटल का स्टॉक, *कटनी के खितौली/करेला में हदरहटा के नाम से संचालित है 2 केंद्र* *बिना दूल्हा-दुल्हन की सजी है धान स्टॉक रूपी बारात*

IAS Coaching

*????️अजब-गजब कटनी????️*

*न कोई आदेश, न स्लाट बुकिंग, फिर भी संचालित है धान खरीदी का केंद्र*

*कटनी के खितौली/करेला में हदरहटा के नाम से संचालित है 2 केंद्र*

*बिना दूल्हा-दुल्हन की सजी है धान स्टॉक रूपी बारात*

कटनी जिले के खितौली क्षेत्र में धान खरीदी के लिए 2 ऐसे केंद्र संचालित है, जिन्हें अभी तक न तो खरीदी की परमीशन है और न ही किसी तरह के आदेश है, और न ही स्लाट बुकिंग हो रही है…फिर भी हदरहटा केंद्र क्रमांक 1, 2 के नाम से संचालित इन केंद्रों में फर्जीवाड़ा कर बकायदा धान के ढेर भी लग गए है। बिना दूल्हा-दुल्हन के यहां बारात सजी बारात की तर्ज पर इन दो केंद्रों में करीब 30 हजार क्विंटल का स्टॉक मौजूद है…लेकिन इन केंद्रों में रखी धान की तुलाई के लिए आदेश आने का इंतजार किया जा रहा है। सवाल यह उठता है कि बिना आदेश के ये दोनों केंद्र कैसे संचालित हो रही है, यहां रखी उपज किसानों की है या व्यापारियों की यह भी जांच का मुद्दा है कि जब इन केंद्रों में स्लाट बुकिंग ही नही हो रही है तो एडवांस में इतनी तादात में धान कहां से व कैसे स्टॉक है। बताया गया है कि जुगाड़ अभी तक फिट न होने के कारण इन दोनों केंद्रों शासन की तस्वीर में अभी तक नजर नही आए है।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

जिसको भी राजनीति करना है, सबका स्वागत है…लेकिन बेईमानों की मेरे पास कोई जगह नही:-MLA संजय पाठक…कटनी के बरही में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित रैन बसेरा उद्घाटन में विधायक की 2 टूक… संबल योजना में 80 हजार रुपए कमीशन हड़पने का पहुँची थी शिकायत

जिसको भी राजनीति करना है, सबका स्वागत है…लेकिन बेईमानों की मेरे पास कोई जगह नही:-MLA संजय पाठक…कटनी के बरही में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित रैन बसेरा उद्घाटन में विधायक की 2 टूक… संबल योजना में 80 हजार रुपए कमीशन हड़पने का पहुँची थी शिकायत