
मध्य प्रदेश में अगला सीएम कौन होगा!
एमपी का सीएम कौन होगा, यह आज शाम क्लियर होने वाला है। भोपाल में सीएम चयन के लिए मंच सज चुका है। मंच में लगे फ्लेक्स में पीएम मोदी का चेहरा दिख रहा है, वही दूसरे छोर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ प्रदेश अध्यक्ष की फोटो लगी है..लेकिन सीएम शिवराज सिंह चौहान की फोटो नदारत है। हालांकि पूरी स्क्रिप्ट पहले ही लिखी जा चुकी है कि सीएम कौन होगा…संसद से विधानसभा पहुँचे प्रह्लाद पटेल का नाम मुख्यमंत्री पद की रेस में सबसे आगे माना जा रहा है…फिर शाम की बैठक के बाद क्या होगा, सीएम कौन बनेगा है, वर्तमान सीएम शिवराज सिंह चौहान को लेकर क्या स्थिति बनेगी… हालांकि शिवराज सिंह चौहान ने अटकलों के बीच यह कह दिया है कि मैं सीएम पद की रेस में नहीं हूं। मेरा पद मामा का है। इन चीजों से बेखबर होकर उन्होंने मध्य प्रदेश में हारी हुई सीटों पर दौरा करना शुरू कर दिया है। साथ ही लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं। ऐसे में अब उनके भविष्य को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। अगर शिवराज सिंह चौहान सीएम नहीं बनते हैं तो आगे उनका क्या होगा…बहरहाल शाम तक स्थिति क्लियर होगी…जिसका इंतजार सभी को है…







