विजयराघवगढ़ में कमल खिलेगा या कमलनाथ का करंट काम आएगा! भाजपा प्रत्याशी संजय पाठक पहुँचे विजयनाथधाम, भोलेनाथ से मांगे जीत का आशीर्वाद

IAS Coaching

भगवान विजयनाथ शिवशम्भु की शरण मे विजयराघवगढ़ के भाजपा प्रत्याशी संजय पाठक

कटनी। मध्यप्रदेश की सबसे चर्चित विधानसभा विजयराघवगढ़-92 के भाजपा प्रत्याशी विधायक संजय पाठक शुक्रवार की सुबह बरही स्थित विजयनाथधाम पहुँचे, जहां विराजे भोलेनाथ की उन्होंने पूजा-अर्चना की। विजयनाथधाम में विराजे भगवान विजयनाथ जी से जीत सुनिश्चित कराने के लिए शायद आरजू,विनती की गई है। तस्वीर बता रही है कि विधायक भोलेनाथ से यही दुआ कर रहे है कि हे भोलेनाथ सब कुछ आपके हाथ मे है, मैं आपकी शरण मे आया हूँ, कृपा बनाए रखिएगा, लाज रखिएगा…

विधायक की बॉडी लैंग्वेज व फेस देखकर यही कहा जा सकता है कि वे 3 दिसंबर को होने वाली मतगणना के लिए चिंतित नजर आ रहे है और शायद यह सोच रहे है कि जनता ने ईव्हीएम में किसकी अधिक बटन दबाई है… हालांकि चुनाव लड़ने वाले हर उम्मीदवार मतगणना के लिए चिंतित है…चाहे वह कोई भी हो…गौरतलब है कि शेष 2 दिसंबर बीतने के बाद 3 दिसंबर हर चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी के लिए विशेष है। सभी का पूरा ध्यान 3 दिसंबर को होने वाली कॉउंटिंग पर है। ईव्हीएम मशीन से निकलने वाले वोटों की गिनती में कौन बाजीगर बनेगा, जीत किसकी होगी, किसके सिर जीत का ताज सजेगा। यह तो कॉउंटिंग के बाद ही पता चलेगा, लेकिन उसके पूर्व प्रत्याशियों की धड़कने तेज है, रात है कि बीतती नही और दिन कटता नही जैसे हालात है, सुकून और जीत के लिए मंदिर…देवालयों में पहुँचकर यूँ ही हर प्रत्याशी प्रार्थना करते नजर आ रहे है…हालांकि जीत उसी की होगी…जिसे मतदाताओं ने वोटरूपी जनादेश दिया होगा…अब बस धीरे-धीरे इंतजार की घड़ियां खत्म होने वाली है…2 दिसंबर शेष होने के बाद 3 दिसंबर विशेष ही होगा…हालांकि इस पूरे चुनावी सीजन में विजयराघवगढ़ का मतदाता साइलेंट जोन में था…15 नबम्बर को बरही में पूर्व सीएम कमलनाथ की सभा के बाद समूचे क्षेत्र में एक अलग करंट काम कर रहा था, जिससे मतदान के बाद से कांग्रेस के प्रत्याशी नीरज सिंह बघेल व उनके समर्थक प्रचंड मतों से जीत के लिए आशान्वित है…वही भाजपा भी यह कह रही है कि विजयराघवगढ़ 15 हजार से अधिक मतों से भाजपा जीत रही है…बहरहाल ईव्हीएम मशीन से कमल खिलेगा…या विजयराघवगढ़ में कमलनाथ का करंट काम आएगा.. बस इंतजार की घड़ियां खत्म होने वाली है।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

जिसको भी राजनीति करना है, सबका स्वागत है…लेकिन बेईमानों की मेरे पास कोई जगह नही:-MLA संजय पाठक…कटनी के बरही में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित रैन बसेरा उद्घाटन में विधायक की 2 टूक… संबल योजना में 80 हजार रुपए कमीशन हड़पने का पहुँची थी शिकायत

जिसको भी राजनीति करना है, सबका स्वागत है…लेकिन बेईमानों की मेरे पास कोई जगह नही:-MLA संजय पाठक…कटनी के बरही में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित रैन बसेरा उद्घाटन में विधायक की 2 टूक… संबल योजना में 80 हजार रुपए कमीशन हड़पने का पहुँची थी शिकायत