कटनी में स्मृति…देखे वीडियो:- कांग्रेस के झांसे में मत आना, समाज को बांटना, गरीब को प्रताड़ित करती है कांग्रेस-स्मृति, विजयराघवगढ़ के बरही में आयोजित चुनावी सभा मे काँग्रेस व गांधी परिवार पर जमकर बरसी केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, भाजपा प्रत्याशी संजय पाठक के पक्ष में जनता से वोट मांगने बरही पहुँची थी केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी

IAS Coaching

कांग्रेस के झांसे में मत आना, समाज को बांटना, गरीब को प्रताड़ित करती है कांग्रेस-स्मृति

विजयराघवगढ़ के बरही में आयोजित चुनावी सभा मे काँग्रेस व गांधी परिवार पर जमकर बरसी केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी

कांग्रेस के झांसे में मत आना, उनकी राजनीति समाज को बांटने व गरीब को प्रताड़ित करने का काम करती है। उक्त उद्बोधन केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी में कितनी जिले के विजयराघवगढ़ विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी संजय पाठक के पक्ष में बरही में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए काँग्रेस पार्टी व गांधी परिवार को कोसते हुए अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी का जिक्र करते हुए कहा कि 40 साल में वहां एक खानदान ने राज किया, लेकिन कोई विकास नही किया।

*राहुल गांधी को नेता नही बना पाए संजय*
श्रीमती ईरानी ने काँग्रेस को कौरव सेना की संज्ञा देते हुए कहा कि विजयराघवगढ़ के भाजपा प्रत्याशी संजय पाठक पांडव के साथ आकर जनता की सेवा कर रहे है। उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए यह भी कहा कि ऐसा कहा जाता है कि संजय पाठक जो ठान लेते है, वे करके दिखाते है, लेकिन राहुल गांधी को नेता नही बना पाए। पीएम नरेंद्र मोदी को शेर की ओलाद कहते हुए ईरानी ने कहा कि वे गरीबों के संरक्षक है, गरीबो के हित में काम कर रहे है, देश मे 10 करोड़, प्रदेश में 3 लाख 62 हजार आयुष्मान कार्ड बनवाए, प्रदेश के मामा ने 6 लाख 10 हजार बेटियों का कन्यादान किया, वही संजय पाठक ने भी 24 हजार कन्यादान किए, जिससे कांग्रेस बौखलाई हुई है। केंद्रीय मंत्री ने संजय पाठक को जिताने व प्रदेश में कमल खिलाने का आह्वान किया।

झलकियां-
-3 बजकर 52 मिनट पर बरही में उतरा उड़नखटोला
-भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक टंडन सोनी, विधायक संजय पाठक ने किया अभिनंदन
-कटनी मार्ग से प्रारम्भ हुआ रोड-शो
-सभा मे उमड़ा था जनसैलाब, केंद्रीय मंत्री श्रीमती ईरानी को सुनने उमड़ी महिलाओं की भीड़

Leave a Comment

[democracy id="1"]

जिसको भी राजनीति करना है, सबका स्वागत है…लेकिन बेईमानों की मेरे पास कोई जगह नही:-MLA संजय पाठक…कटनी के बरही में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित रैन बसेरा उद्घाटन में विधायक की 2 टूक… संबल योजना में 80 हजार रुपए कमीशन हड़पने का पहुँची थी शिकायत

जिसको भी राजनीति करना है, सबका स्वागत है…लेकिन बेईमानों की मेरे पास कोई जगह नही:-MLA संजय पाठक…कटनी के बरही में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित रैन बसेरा उद्घाटन में विधायक की 2 टूक… संबल योजना में 80 हजार रुपए कमीशन हड़पने का पहुँची थी शिकायत