कटनी में शक्ति प्रदर्शन, नामांकन जमा करने आखिरी दिन कटनी में उमड़ा भाजपा समर्थकों का जनसैलाब, संदीप के साथ धीरेंद्र तो संजय के साथ प्रणय पहुँचे कलेक्ट्रेट

IAS Coaching

कटनी में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन
नामांकन जमा करने आखिरी दिन कटनी में उमड़ा भाजपा समर्थकों का जनसैलाब
O

कटनी। एमपी में विधानसभा निर्वाचन प्रक्रिया के तहत नाम निर्देशन पत्र जमा करने की आज आखिरी तारीख है। भारतीय जनता पार्टी कटनी के चारो विधान सभा विजयराघवगढ़, मुड़वारा, बहोरीबंद, बड़वारा के प्रत्याशियों के समर्थन में भाजपा कार्यकर्ताओं व समर्थकों का जनसैलाब उमड़ पड़ा या यूं कहें कि भाजपा ने आज नामांकन दाखिल करने के बहाने शक्ति प्रदर्शन करते हुए अपनी जनताक़त दिखाने का काम किया है।

भाजपा के चारों प्रत्याशी विजयराघवगढ़ 92 के संजय सत्येंद्र पाठक, मुड़वारा के संदीप जायसवाल, बहोरीबंद के प्रणय पांडे और बड़वारा के धीरेन्द्र सिंह पहले जिला भाजपा कार्यालय पहुंचकर वरिष्ठ भाजपा नेताओं से आशीर्वाद लिया इसके बाद मुड़वारा प्रत्याशी संदीप जायसवाल तथा बड़वारा प्रत्याशी धीरेन्द्र सिंह नामांकन जमा करने सीधे कलेक्ट्रेट रवाना हुए।
पैदल कलेक्ट्रेट पहुँचे संजय पाठक
विजयराघवगढ़ से भाजपा प्रत्याशी संजय सत्येंद्र पाठक होटल अरिंदम के समीप से सैकड़ों की संख्या में मौजूद समर्थकों, कार्यकर्ताओं के साथ पैदल कलेक्ट्रेट पहुंचे। उनके साथ बहोरीबंद से भाजपा प्रत्याशी प्रणय पांडे के साथ ही भाजपा के पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।

विजयराघवगढ़ से पहुँचे समर्थक
विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र से सैकड़ों कार्यकर्ता व समर्थक कटनी पहुँचे हुए है। कलेक्ट्रेट के बाहर उमड़े जनसैलाब के बीच भाजपा के झंडे लहराए जा रहे थे, गगनभेदी नारे लग रहे थे। इसी तरह बहोरीबंद व बड़वारा से भी भाजपा के कार्यकर्ता अपने प्रत्याशियों के नामांकन में सहभागिता निभाने पहुँचे हुए थे।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में नारायण!…मैहर के पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी का बरही में हुआ अभिनंदन… नारायण बोले:- मैं दिल की बात करता हूँ, मन की बात करना मोदी जी का काम… पूर्व नपा अध्यक्ष स्वर्गीय बाला प्रसाद वर्मा के परिवार ने मनाया जन्म दिन