विजयराघवगढ़ के चुनावी दंगल में राममिलन, साइकल वाले राममिलन वाहनों का काफिला लेकर पहुँचे नामांकन दाखिल करने कटनी, बोले-जनमुद्दों का नही हुआ विकास, जनता के समर्थन से चुनावी रण में उतरा, मिला आशीर्वाद तो खूब करूंगा विकास

IAS Coaching

कटनी। विजयराघवगढ़ के चुनावी मैदान में उतरे सपा कैंडिडेट राममिलन विश्वकर्मा का दावा है कि वे स्थानीय प्रत्याशी की मंग पर चुनाव समर में है। आज नामांकन दाखिल करने के पूर्व विजयनाथधाम बरही पहुँचकर यहां पूजा-अर्चना उपरान्त अपनी साइकिल चुनाव चिन्ह से पर्चा दाखिल करने राममिलन वाहनों के काफिले के साथ कटनी रवाना हुए। इसके पूर्व मीडिया से मुखातिब होते हुए सपा प्रत्याशी के कहा कि क्षेत्र में जनता के मुद्दे पर विकास नही हुआ है, इसलिए वे जनता के समर्थन से चुनाव लड़ रहे है।


आपको बता दे कि राममिलन विश्वकर्मा बरही तहसील के ग्राम गडौहा के रहने वाले है और पैसे से ठेकेदार है। बरही क्षेत्र में विश्वकर्मा समाज को संगठित करने विजनाथधाम में विश्वकर्मा मंदिर का निर्माण कराने में अहम योगदान है। विगत माह बरही में आयोजित विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर ही विश्वकर्मा समाज द्वारा चुनाव में भागीदारी करने व एक प्रत्याशी मैदान में उतारने की घोषणा की थी, जिसके बाद राममिलन सक्रिय हुए पहले आम आदमी पार्टी के संपर्क में यहां, बाद में बहुजन में पहुँचे, लेकिन दोनों ही जगह से न झाड़ू मिला न ही हाथी में सवार हो पाए और अब साइकिल में सवार होकर अपना राजनैतिक भाग्य आजमाने चुनावी दंगल में टाल ठोक रहे है। आपको बता दे कि चुनाव मैदान में भाजपा-काँग्रेस, सपा, आप के अलावा बहुजन-गोंगपा के प्रत्याशी भी मैदान में उतरे है।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में नारायण!…मैहर के पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी का बरही में हुआ अभिनंदन… नारायण बोले:- मैं दिल की बात करता हूँ, मन की बात करना मोदी जी का काम… पूर्व नपा अध्यक्ष स्वर्गीय बाला प्रसाद वर्मा के परिवार ने मनाया जन्म दिन