सड़क हादसे में बरही के विकास और पत्नी की दर्दनाक मौत… बनारस से बरही लौटते वक्त मिर्जापुर क पास हुआ भीषण हादस

IAS Coaching

सड़क हादसे में बरही के विकास और पत्नी की दर्दनाक मौत
बनारस से बरही लौटते वक्त मिर्जापुर के पास हुआ भीषण हादसा

बरही/कटनी। वाराणसी दर्शन कर लौटते वक्त भीषण सड़क हादसे में बरही निवासी विकास ताम्रकार संवाददाता नईदुनिया और उनकी पत्नी सोनम की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनके दो बच्चे सुरक्षित है। इस खबर से समूचे बरही अंचल में मातम छा गया।
हादसा उत्तरप्रदेश के मिर्जापुर के ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के लहुरियादह गांव के पास नेशनल हाईवे पर बीती रात हुआ। बताया गया है कि कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।

हादसे में विकास ताम्रकार 40 वर्ष, पत्नी सोनम की मौके पर ही मौत हो गई। कार चालक हीरालाल निवासी छिदिया टोला बरही, मृतक का साला हिमांशु (27) निवासी उचेहरा, जिला सतना, भांजा सक्षम (17) निवासी नागौद, बहन राधा (40) पत्नी प्रह्लाद निवासी नागौद गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया गया है कि मृतक विकास अपने बेटे का मुंडन संस्कार कराने और अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करने के लिए बाबा विश्वनाथ जी का दर्शन करने परिवार के साथ बरही से शुक्रवार की रात रवाना हुए थे और दर्शन उपरांत शनिवार की रात बरही लौटते समय भयावह सड़क हादसा हो गया।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में नारायण!…मैहर के पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी का बरही में हुआ अभिनंदन… नारायण बोले:- मैं दिल की बात करता हूँ, मन की बात करना मोदी जी का काम… पूर्व नपा अध्यक्ष स्वर्गीय बाला प्रसाद वर्मा के परिवार ने मनाया जन्म दिन