जंगली जानवर को मारने के लिए खेत में लगा था करंट,चपेट में आया युवक बुरी तरह हुआ घायल,बरही थाना क्षेत्र के कुंआ गाव की घटना

IAS Coaching

जंगली जानवर को मारने के लिए खेत में लगा था करंट,चपेट में आया युवक बुरी तरह हुआ घायल

गंभीर हालत में पहुंच बरही अस्पताल उपचार जारी

(म प्र) कटनी जिले के बरही थाना क्षेत्र के कुआं गांव में जंगली जानवरों को मारने के लिए खेत मे करंट लगाया गया था जिसकी चपेट में आने से एक युवक बुरी तरह घायल हो गया है जिसे परिजनों ने बरही अस्पताल में भर्ती कराया है जिसका उपचार जारी है। प्राप्त जानकारी अनुसार शिवपाल पिता कलई यादव 30 बुधवार की देर रात घर से खेत जा रहा था तभी चरका चौधरी के खेत के पास करेंट फैला था जिसके चपेट मे आ गया और वह देर तक तडप रहा था बेटे की चीख़-पुकार सुनकर पिता देखा तो हैरान हो गया किसी तरह उसको करेंट से छुडाया और घायल अवस्था मे बरही अस्पताल लेकर पहुंचा जिसका उपचार जारी है। वहीं पिता ने बताया कि करंट लगने से बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया है उसकी हाथ की हड्डियां गल चुकी हैं। और वह शरीर से अपंग तरह का हो गया है। पीड़ित पिता ने अपनी व्यथा सुनाते हुए कहा कि मेरी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है जिससे मैं बेटे का बेहतर उपचार निजी अस्पताल में नहीं कर पाऊंगा यहां सरकारी अस्पताल मे ठीक से उपचार नहीं हो रहा है उसकी हालत नाजुक बनी है। शासन प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है वहीं खेत पर करंट लगाने वालों पर कार्रवाई की मांग किया है।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में नारायण!…मैहर के पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी का बरही में हुआ अभिनंदन… नारायण बोले:- मैं दिल की बात करता हूँ, मन की बात करना मोदी जी का काम… पूर्व नपा अध्यक्ष स्वर्गीय बाला प्रसाद वर्मा के परिवार ने मनाया जन्म दिन