ब्रेकिंग:- उमरिया।। रेलवे ट्रेक पर मृत पड़ा था तेंदुआ…मालगाड़ी के चालक की पड़ी नजर बिरसिंहपुर पाली और घुनघुटी के बीच रेल ट्रैक में पड़ा था तेंदुआ

IAS Coaching

बीरसिंहपुर पाली और घुनघुटी रेलवे स्टेशन के मध्य मोर्चा फाटक में बुधवार तडक़े एक तेंदुआ रेलवे ट्रैक पर मृत अवस्था में मिला। मालगाड़ी के ड्राइवर ने घटना की सूचना स्टेशन मास्टर को दी। इसके बाद वन विभाग के अधिकारियों ने तेंदुए के शव का कब्जा लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की है।
घुंनघुटी रेंजर अर्जुन सिंह ने बताया की मालगाड़ी से सुबह 4.30 से 5 बजे के बीच घटना हुई है आगे की कार्यवाही की जा रही है
पाली रेलवे स्टेशन के नजदीक मोर्चा फाटक के पास बुधवार तडक़े पांच बजे एक मालगाड़ी के ड्राइवर ने एक तेंदुए को मृत अवस्था में देखा। उन्होंने ट्रेन रोककर घटना की जानकारी आरपीएफ, स्टेशन मास्टर, इंजीनियरिंग और वन विभाग को दी। बताया जा रहा है कि सुबह चार से पांच बजे के बीच रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की टक्कर से तेंदुए की मौत हुई होगी। इस घटना में वन विभाग ने मृत तेंदुए के शव को कब्जे में लिया। इसके बाद मालगाड़ी को रवाना किया गया। गौरतलब है कि उमरिया जिला समेत बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से लगे जिलों में तेंदुआ समय-समय पर दिखाई देते रहते हैं। अब पाली-शहडोल के मोर्च फाटक स्तिथ में तेंदुआ मृत अवस्था में ट्रैक पर मिलने की घटना सामने आई है। वन विभाग ट्रेन की टक्कर से मौत की आशंका जता रहे है, मालगाड़ी के ड्राइवर ने ट्रैक पर तेंदुआ देखकर प्रशासन को दी जानकारी।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में नारायण!…मैहर के पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी का बरही में हुआ अभिनंदन… नारायण बोले:- मैं दिल की बात करता हूँ, मन की बात करना मोदी जी का काम… पूर्व नपा अध्यक्ष स्वर्गीय बाला प्रसाद वर्मा के परिवार ने मनाया जन्म दिन