बिजली बिल का लगा तगड़ा झटका, आत्महत्या करने की बिचपुरा का पीड़ित दे रहा धमकी

IAS Coaching

तंग किए तो आत्महत्या कर लूंगा

एमपी/कटनी। बिजली बिल का करंट इतना तगड़ा झटका मार रहा है कि आम आदमी आत्महत्या करने की बात करने लगा है। जी हां कटनी जिले के बरही तहसील के बिचपुरा गांव के पीड़ित मनोज द्विवेदी नामक शख्स का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमे वह बिजली विभाग आरोप लगाते हुए बता रहा है कि उसका बिजली बिजली 1951 रुपए से सीधे 32 हजार रुपए का भेज दिया गया है, जबकि वह 90 वाट अधिक बिजली का उपयोग ही नही कर रहा है। पीड़ित का कहना है कि न तो उसके घर मे पंखा है और न ही कूलर है, सिर्फ 3 बल्व कस उपयोग होता है, ऐसी स्थिति में बिजली विभाग द्वारा मनमाना बिजली बिल भेज दिया गया है, सुधार पर कोई सुनवाई नही हो रही है, जिससे वह परेशान है। पीड़ित का यह भी आरोप था कि क्या वह कोई फैक्ट्री चला रहा है, जो हजारों रुपए का बिल भेज दिया।
देखे वायरल वीडियो:-पीड़ित ग्रामीण मनोज दुबे बिचपुरा

तंग किए तो कर लूंगा आत्महत्या
पीड़ित मनोज दुबे का आरोप है कि बिजली विभाग द्वारा उसे परेशान किया जा रहा है, उसका साफ कहना है कि घर की जांच की जाए, मीटर की जांच की जाए, जितना खपत होगा, उतने बिल का वह देनदार है, नाजायज बिल वह जमा नही करेगा। पीड़ित ने आरोप लगाते हुए धमकी दी है कि तंग करेंगें तो आत्महत्या कर लूंगा…जिसके जबाबदार जेई व श्रवण पांडेय होंगे। पीड़ित बिजली बिल सुधारने का अनुरोध..निवेदन भी वायरल वीडियो के माध्यम से कर रहा है।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में नारायण!…मैहर के पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी का बरही में हुआ अभिनंदन… नारायण बोले:- मैं दिल की बात करता हूँ, मन की बात करना मोदी जी का काम… पूर्व नपा अध्यक्ष स्वर्गीय बाला प्रसाद वर्मा के परिवार ने मनाया जन्म दिन