पीएम राहत योजना…. सड़क दुर्घटना में पीड़ित का होगा कैशलेश उपचार… डेढ़ लाख रूपये तक का मुफ्त इलाज की सुविधा…पुलिस प्रमाणीकरण से होगा लाभ

IAS Coaching

पीएम राहत योजना

सड़क दुर्घटना में पीड़ित का होगा कैशलेश उपचार
डेढ़ लाख रूपये तक का मुफ्त इलाज की सुविधा

कटनी। केंद्र सरकार की पीएम राहत योजना के तहत सड़क दुर्घटना पीड़ितों का कैशलेस उपचार होगा। योजना के तहत सड़क दुर्घटना पीड़ित व्यक्ति को डेढ़ लाख तक मुफ्त ईलाज सरकारी के साथ चि‍न्हित प्रायवेट अस्पतालों में भी मिलेगा।
देश मे सड़क दुर्घटना में बड़ी संख्या में मौतें होती है, जिनमें से अनेक को समय पर चिकित्सकीय सहायता प्रदान कर टाला जा सकता है। यदि दुर्घटना पीड़ितों को पहले एक घंटे के भीतर अस्पताल में भर्ती करा दिया जाए, तो लगभग 50 प्रतिशत मौतों को टाला जा सकता है। सड़क दुर्घटना पीड़ित, राह-वीर या दुर्घटना स्थल पर उपस्थित कोई भी व्यक्ति 112 डायल करके निकटतम नामित अस्पताल की जानकारी प्राप्त कर सकता है और एम्बुलेंस सहायता लें सकता है।

पुलिस प्रमाणीकरण से मिलेगा लाभ

इस योजना में किसी भी श्रेणी की सड़क पर हुई दुर्घटना के प्रत्येक पात्र पीड़ित को दुर्घटना की तिथि से 7 दिनों की अवधि तक प्रति व्यक्ति 1 लाख 50 हजार रूपये तक का कैशलेस उपचार प्रदान करने का प्रावधान है। जीवन को खतरे में नहीं डालने वाले मामलों में अधिकतम 24 घंटे तक तथा जीवन के लिये घातक मामलों में अधिकतम 48 घंटे तक स्टेबलाईजेशन उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। यह सुविधा एकीकृत डिजीटल प्रणाली पर पुलिस प्रमाणीकरण के अधीन होगी।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में नारायण!…मैहर के पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी का बरही में हुआ अभिनंदन… नारायण बोले:- मैं दिल की बात करता हूँ, मन की बात करना मोदी जी का काम… पूर्व नपा अध्यक्ष स्वर्गीय बाला प्रसाद वर्मा के परिवार ने मनाया जन्म दिन