7 दिनों तक आराम फरमाएंगे बांधवगढ़ नेशनल पार्क के 14 हाथी…7 दिनों तक होगी विशेष सेवा…7 सितंबर से 7 दिन के लिए शुरू हुआ हाथी महोत्सव

IAS Coaching

7 दिन आराम फरमाएंगे बांधवगढ़ के हाथी,
अब 7 दिनों तक होगी विशेष सेवा

विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ नेशनल पार्क में आज से हाथी महोत्सव का आगाज हो चुका है। 7 सितंबर से आगामी 7 दिनों तक हाथियों की विशेष सेवा आवभगत होगी। 7 दिवसीय इस आयोजन का समापन 13 सितंबर को होगा।

इस महोत्सव के बारे में उप क्षेत्रीय संचालक पीके वर्मा ने बताया कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी हाथी महोत्सव का आयोजन ताला गेट में किया जा है, जिसका शुभारंभ पीसीसीएफ वन्यजीव वी एन अंबादे के करकमलों से किया गया। उक्त कार्यक्रम में सुबह हाथियों को नहला कर बारडीं के तेल से मालिश कर चंदन टीका से सजाया गया फिर उन्हें अनेक प्रकार फल खिलाए गए हैं।

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में 14 हाथी हैं, जो अलग-अलग कैंपों में निवासरत हैं। ये सभी हाथी महोत्सव में सात दिवस एक साथ रहकर मौज मस्ती करेंगे और यह महोत्सव आज से 7 दिन तक चलेगा और सात दिनों तक हाथियों की सेवा की जाएगी। महोत्सव के दौरान हाथियों को फल, रोटियां, नारियल, मक्का सहित गुड़ और नाना प्रकार के व्यंजन खिलाए जाएंगे। हाथियों से इस महोत्सव में सात दिवस तक किसी भी प्रकार का काम नहीं लिया जाता है और वह आराम फरमाते हैं।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में नारायण!…मैहर के पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी का बरही में हुआ अभिनंदन… नारायण बोले:- मैं दिल की बात करता हूँ, मन की बात करना मोदी जी का काम… पूर्व नपा अध्यक्ष स्वर्गीय बाला प्रसाद वर्मा के परिवार ने मनाया जन्म दिन