रीवाँ के खैरहन गांव की डॉ आशा कुशवाहा अमेरिका में कैंसर पर करेंगी रिसर्च, अमेरिका के ओकलहोमा यूनिवर्सिटी में हुआ चयन, कैंसर रिसर्च केंद्र के लिए हुआ चयन

IAS Coaching

मध्यप्रदेश के रीवा जिले के खैरहन ग्राम पंचायत के सरपंच रजनीश कुशवाहा की छोटे भाई बुद्धिराज मौर्य की पत्नी, रिटायर्ड शिक्षक अखिलेश कुशवाहा व फूलवती कुशवाहा की पुत्रवधू और स्व.बैजनाथ कुशवाहा की पौत्रवधू डॉ.आशा कुशवाहा का चयन अमेरिका के प्रसिद्ध विश्वविद्यालय ओकलाहोमा यूनिवर्सिटी के कैंसर शोध संस्थान में शोध वैज्ञानिक के तौर पर हुआ है। जहाँ पर वह भविष्य में कैंसर के इलाज के लिए शोध करेंगी। ओकलाहोमा यूनिवर्सिटी अमेरिका की एक प्रसिद्ध यूनिवर्सिटी है, जहां से कई वैज्ञानिकों को नोबेल पुरस्कार मिल चुका हैं। डॉ.आशा कुशवाहा ने विरसिंहपुर के मौदहा के शा. विद्यालय से प्राथमिक शिक्षा ग्रहण करने के बाद रीवा के एपीएस यूनिवर्सिटी से एमएससी करने के बाद डीआरडीओ से बायोकेमिस्ट्री में पीएचडी किया है, और वर्तमान मे दिल्ली एम्स में वैज्ञानिक के तौर पर कार्यरत है। डॉ.आशा कुशवाहा
सतना जिले के विरसिंहपुर के ग्राम मौदहा निवासी किसान राम शिरोमणि कुशवाहा और मां देवकली कुशवाहा की पुत्री हैं। इस उपलब्धि से न सिर्फ रीवा-सतना जिला बल्कि विन्ध्य व समूचे प्रदेश का गौरव बढ़ा है। इस उपलब्धि पर डॉक्टर विष्णु देव कुशवाहा भाजपा ओबीसी प्रदेश कार्य समिति सदस्य ने शुभकामनाए दी है साथ ही रीवा जिले और मध्य प्रदेश के लिए गौरव की बात है। डॉ. आशा कुशवाहा के इस विशिष्ट उपलब्धि पर खैरहन सरपंच रजनीश कुशवाहा, डॉ मीरा कुशवाहा, राजेश कुशवाहा, झरना सिंह, शशी कुशवाहा, प्रदीप कुशवाहा , रामप्रसाद विश्वकर्मा कमलेश कुशवाहा पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सिरमोर, मुन्नीलाल वर्मा सुखलाल कुशवाहा तुलसीदास कुशवाहा, संदीप कुशवाहा, संतोंष कुशवाहा, वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता प्रभात वर्मा, डॉ.एल एम कुशवाह, मुन्नालाल कुशवाहा, रोसन लाल कुशवाह ,पुष्पराज कुशवाहा, सुरेश सिंह, डॉ. केवी सिंह, पूर्व सरपंच सुरेश प्रजापति, विजय पाल कुशवाहा सिक्षक, पत्रकार अनुपम अनूप, विष्णुकान्त कुशवाहा, सुनील सेन, रामकुमार कुशवाहा, दिनेश कुशवाहा, एड. नीरज, गौरीशंकर वर्मा, सहित भरोसा सेवा समिति और रेडक्रॉस सोसाइटी सिरमौर के पदाधिकारियों के साथ, समाज के वरिष्ठजनों ने शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए डॉ. आशा कुशवाहा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में नारायण!…मैहर के पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी का बरही में हुआ अभिनंदन… नारायण बोले:- मैं दिल की बात करता हूँ, मन की बात करना मोदी जी का काम… पूर्व नपा अध्यक्ष स्वर्गीय बाला प्रसाद वर्मा के परिवार ने मनाया जन्म दिन