बाघों के गढ़ में बच्चों के साथ भालू का दीदार…रोमांचित हुए पर्यटक…बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के मगधी जोन का मनमोहक दृश्य…

IAS Coaching

मगधी जोन भालू फैमिली- पर्यटकों को मादा भालू अपने दो बच्चो के साथ वन मार्ग पार करते हुए दिखाई दी, पर्यटक हुए रोमांचित।

उमरिया। बाघों के लिए विश्व प्रसिद्ध एमपी का बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में भालू फैमिली को देखकर पर्यटक रोमांचित हो गए। मादा भालू अपने दो बच्चों के साथ वन मार्ग पार कर जंगल की ओर जाते हुए पर्यटकों को दिखाई दी। दृश्य बीती सुबह में उस वक्त का है जब बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के मगधी जोन के जंगलों में पर्यटक जंगल सफारी में गए हुए थे। सफारी में पर्यटक प्राकृतिक सुंदरता का आनंद ले रहे थे। तब ही सड़क पार करते हुए भालू फैमिली पर्यटकों को दिखाई दी। जंगल में सफारी के दौरान भालू बहुत कम ही पर्यटकों को दिखाई देते हैं। पर्यटक भालू फैमिली का दीदार पाकर रोमांचित हो गए। पर्यटको ने भालू फैमिली का वीडियो बना लिया। पर्यटकों के लिए भालू फैमिली का नजारा कभी ना भूल पाने वाला बन गया। पर्यटक बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघ के दीदार के लिए ही भटकते रहते हैं। लेकिन भालू फैमिली को देखकर पर्यटक उत्साहित हो गए।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

जिसको भी राजनीति करना है, सबका स्वागत है…लेकिन बेईमानों की मेरे पास कोई जगह नही:-MLA संजय पाठक…कटनी के बरही में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित रैन बसेरा उद्घाटन में विधायक की 2 टूक… संबल योजना में 80 हजार रुपए कमीशन हड़पने का पहुँची थी शिकायत