*सुनिए प्रधानमंत्री जी, मुख्यमंत्री जी 6000 में परिवार कैसे चलेगा!….कटनी के बरही में आशा एकता संघ ने भरी हुंकार…21 हजार मानदेय की मांग…निकाली रैली…जमकर हुई नारेबाजी…सौपा ज्ञापन

IAS Coaching
oppo_0

 

*सुनिए प्रधानमंत्री जी, मुख्यमंत्री जी 6000 में परिवार कैसे चलेगा!*
*कटनी के बरही में आशा एकता संघ ने भरी हुंकार*
*21 हजार मानदेय की मांग, सौपा ज्ञापन*

प्रदर्शन, ज्ञापन, मांग

बरही/कटनी। स्वास्थ्य सेवा में अहम जिम्मेदारी का निर्वहन करने वाली आशा कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर हुंकार भरी और देश के प्रधानमंत्री, प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौप कर 21 हजार रुपए मानदेय देने की मांग की। आशा एकता संघ मध्यप्रदेश की प्रदेश अध्यक्ष हीरादेवी सिंह चन्देल के आह्वान पर ब्लाक अध्यक्ष साधना सिंह के नेतृत्व और संघ के प्रदेश संरक्षक अमित पटेल की उपस्थिति में कटनी जिले के बरही नगर में आशा कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए रैली निकाली। तहसील कार्यालय बरही पहुँच कर 11 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन तहसीलदार को सौपा गया। इस दौरान अर्पणा तिवारी, अंजू सोनकर, प्रभा निगम, आशा पाल, जयमित्रा साकेस, दुर्गा नामदेय, गुड्डी केवट, सीमा पटेल सहित सैकड़ा भर आशा कार्यकर्ता मौजूद रही।

*ये है मुख्य मांग*
सौपे गए ज्ञापन में गर्ववती शीघ्र पंजीयन की राशि 200 रुपए, शाला त्यागी बच्चों की मोबालाइजर राशि 100 रुपए, कुपोषित बच्चों की भर्ती उपरांत फॉलोअप की राशि 900 राशि जो बंद कर दी गई है, उसे दिलाने, वर्ष 2023 में प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा मानदेय में 1000 रुपए प्रतिवर्ष बढाने की घोषणा पर अमल करने, मद का बजट स्पष्ट करने, प्रत्येक माह का भुगतान एकमुश्त करने, सेवा समाप्ति के नोटिश पर पाबंदी लगाने, डिजिटल कार्य के लिए मोबाइल उपलब्ध कराने या नगद राशि जारी करने, अन्य विभागों में ड्यूटी न लगाने या फिर लगाने पर मानदेय देने, मातृत्व अवकाश का लाभ देकर राशि यथावत रखने, शीघ्र पंजीयन का राशि दिलाने, 04 एएनसी की राशि दिलाने आदि मांग शामिल है। रैली और ज्ञापन के माध्यम से आशा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री से मांग कर रहे है कि 6000 रुपए के मानदेय से उनका परिवार नही चलता, इसलिए 21 हजार रुपए मानदेय किया जाए।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में नारायण!…मैहर के पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी का बरही में हुआ अभिनंदन… नारायण बोले:- मैं दिल की बात करता हूँ, मन की बात करना मोदी जी का काम… पूर्व नपा अध्यक्ष स्वर्गीय बाला प्रसाद वर्मा के परिवार ने मनाया जन्म दिन