गोल्ड मेडलिस्ट पहलवान इंद्रजीत पाठक पर भारी पड़ा दिल्ली का पहलवान सौरव गुर्जर…दिल्ली का पहलवान सौरव बना चैम्पियन…कटनी के बरही में राष्ट्रीय स्तर के पहलवानों ने ठोकी ताल…हरितालिका तीज पर सम्पन्न हुआ इनामी दंगल… पवन अखाड़ा बरही के सरमन सोनी के संयोजन में हुआ दंगल

IAS Coaching
oppo_1026

गोल्ड मेडलिस्ट इंद्रजीत पाठक पर भारी पड़ा दिल्ली का पहलवान सौरव गुर्जर

दिल्ली का पहलवान सौरव बना चैम्पियन
बरही में राष्ट्रीय स्तर के पहलवानों ने ठोकी ताल
हरितालिका तीज पर सम्पन्न हुआ इनामी दंगल
पवन अखाड़ा बरही के सरमन सोनी के संयोजन में हुआ दंगल

बरही/कटनी। दांव-पेंच के दंगल का आयोजन बरही के छिन्दीया टोला में पवन अखाड़ा के तत्वाधन में सम्पन्न हुआ। अखाड़ा में राष्ट्रीय स्तर के पहलवानों ने जमकर ताल ठोकी। दतिया के गोल्ड मेडलिस्ट पहलवान इंद्रजीत पाठक पर दिल्ली का पहलवान सौरभ गुर्जर भारी पड़ गया और उसने चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया। इस विशाल दंगल में दमखम दिखाने देश की राजधानी दिल्ली, आगरा, मथुरा, दतिया, लखनऊ, बनारस, जबलपुर, उमरिया, पाली, कोतमा, सिहोरा सहित अन्य क्षेत्र से पहलवान पहुँचे हुए थे, जिससे यह दंगल राष्ट्रीय स्तर का दंगल बन गया। पूर्व पार्षद स्वर्गीय राजकुमार सोनी की स्मृति में पूर्व पार्षद श्रवण सोनी सरमन के संयोजन में सम्प्पन हुए इस विशाल दंगल को देखने बड़ी संख्या में दंगल प्रेमी पहुँचे हुए थे। क्षेत्रीय एमएलए संजय सत्येंद्र पाठक बतौर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंचासीन रहे। अध्यक्षता नपा अध्यक्ष पीयूष अग्रवाल के साथ ही पूर्व जनपद अध्यक्ष लालजी मिश्रा, पूर्व नपा अध्यक्ष सतीश तिवारी, पूर्व पार्षद उत्तम शर्मा, पार्षद हीरालाल महतेल, संतोष द्विवेदी, नरेंद्र जैन, जगदीश गुप्ता, रजनीश नामदेव, नवल सिंह चतुर्वेदी, पी डी ताम्रकार सहित नगर के गणमान्यजनों, दंगल प्रेमियों की मौजूदगी रही।
[9/6, 8:31 PM] Ananad: *गोल्ड मेडलिस्ट पहलवान घायल*
दतिया का पहलवान गोल्ड मेडलिस्ट इंद्रजीत पाठक दांव-पेंच दंगल में गायल हो गया, पहलवान का दाहिना हाथ प्रभावित हुआ है, जिसे उपचार के लिए बरही के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

प्रदेश मेरिट में बरही की सरस्वती स्कूल और किड्स वे ने लहराया परचम *कक्षा 10वी की प्रदेश मेरिट में बरही का बढ़ा मान…. किड्स वे एकेडमी के छात्र आदित्य तिवारी सातवे…. सरस्वती स्कूल बरही के छात्र सौरभ मार्को प्रदेश मैरिट में आठवें स्थान पर*

प्रदेश मेरिट में बरही की सरस्वती स्कूल और किड्स वे ने लहराया परचम *कक्षा 10वी की प्रदेश मेरिट में बरही का बढ़ा मान…. किड्स वे एकेडमी के छात्र आदित्य तिवारी सातवे…. सरस्वती स्कूल बरही के छात्र सौरभ मार्को प्रदेश मैरिट में आठवें स्थान पर*