छात्रा के पास मिला मोबाइल….पर्चा का बनाया नकल प्रकरण…बरही में 2 परीक्षार्थी पर नकल प्रकरण दर्ज…रिश्तेदार परीक्षार्थी के पास पहुँची थी नकल सामग्री…पकड़ा गया पीछे बैठा छात्र

IAS Coaching

मोबाइल लेकर परीक्षा केंद्र पहुँची थी छात्रा, केंद्राध्यक्ष ने बना दिया नकल प्रकरण
बरही के परीक्षा केंद्र में 2 परीक्षार्थियों पर नकल प्रकरण
कटनी/बरही। मंगलवार को कक्षा 12वी के परीक्षा के दौरान मोबाइल लेकर परीक्षा देने पहुँची छात्रा पर नकल प्रकरण बना दिया गया, वही एक अन्य परीक्षार्थी के खिलाफ भी नकल प्रकरण दर्ज किया गया है। खबर है कि शासकीय बालक हायर सेकंडरी स्कूल बरही के परीक्षा केंद्र में यह कार्यवाई हुई है। छात्र सरस्वती स्कूल बरही का है, जबकि छात्रा कन्या हायर सेकंडरी स्कूल बरही की बताई गई है। बताया गया है कि निरीक्षण के दौरान केंद्राध्यक्ष द्वारा नकल प्रकरण दर्ज करने की कार्यवाई को अंजाम दिया गया है। आरोप है कि परीक्षार्थी छात्रा के पास मोबाइल बरामद हुआ था, जबकि नकल प्रकरण पर्ची/चुटका का बनाया गया है, कार्यवाई के बाद छात्रा का रो-रोकर बुरा हाल था। आरोप यह भी है कि बरही के इस परीक्षा केंद्र में पर्यवेक्षकीय कार्य कर रहे एक शिक्षक का एक रिश्तेदार परीक्षार्थी के लिए उक्त चिट पहुचाई गई थी, जो आरोपी छात्र के आगे बैठा था, लेकिन चिट नकल प्रकरण के आरोपी छात्र के पास मिल गई और वह शिकार हो गया। बहरहाल इन चर्चाओं में कितनी सच्चाई है, यह तो जांच उपरान्त ही स्पष्ट होगा।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

प्रदेश मेरिट में बरही की सरस्वती स्कूल और किड्स वे ने लहराया परचम *कक्षा 10वी की प्रदेश मेरिट में बरही का बढ़ा मान…. किड्स वे एकेडमी के छात्र आदित्य तिवारी सातवे…. सरस्वती स्कूल बरही के छात्र सौरभ मार्को प्रदेश मैरिट में आठवें स्थान पर*

प्रदेश मेरिट में बरही की सरस्वती स्कूल और किड्स वे ने लहराया परचम *कक्षा 10वी की प्रदेश मेरिट में बरही का बढ़ा मान…. किड्स वे एकेडमी के छात्र आदित्य तिवारी सातवे…. सरस्वती स्कूल बरही के छात्र सौरभ मार्को प्रदेश मैरिट में आठवें स्थान पर*