बरही के सरकारी कालेज की बालिकाओं का हंगामा…. प्राचार्य आफिस के सामने बैठी आक्रोशित छात्राएं….जबलपुर से जेडी को मोबाइल पर करनी पड़ी चर्चा..… जिम्मेदारी को लेकर आमने-सामने प्रोफेसर-प्राचार्य और विद्यार्थी….क्या है पूरा माजरा…पढ़े पूरी खबर सिर्फ khabarmp24 पर

IAS Coaching
oppo_0

बरही के सरकारी कालेज के विद्यार्थियों का फूटा गुस्सा
प्राचार्य आफिस के सामने बैठ गई आक्रोशित छात्राएं
टूर और जिम्मेदारी को लेकर आमने-सामने प्रोफेसर और प्राचार्य
(आनंद सराफ, बरही)✍️
कटनी। हमेशा नित नए कारनामों के लिए सुर्खियों बटोरने वाला कटनी जिले का बरही में संचालित सरकारी कालेज एक बार फिर टूर और उसमें जिम्मेदारी को लेकर यहां की राजनीति गरमाई हुई है। मंगलवार की दोपहर यहां अध्ययन करने वाली दर्जनों बालिकाओं-छात्रों ने हंगामा खड़ा कर दिया, वे प्राचार्य आफिस के सामने धरने पर बैठ गई। आक्रोशित छात्राओं का आरोप था कि उन्हें शैक्षणिक भृमण में जाना है, एक माह से प्लान बना हुआ था, 4 बार बैठक हो चुकी है, 3 मार्च को उन्हें यहां से रवाना होना था, लेकिन उनका टूर 3 मार्च बीतने के बाद भी कालेज से रवाना नही हो पा रहा है, जिससे वे नाराज है और टूर की मांग पूरी कराने के लिए यह कदम उठाया है। हालांकि इस पूरे घटनाक्रम के दौरान कालेज प्राचार्य वहां मौजूद नही थे… वे वीडियो कांफ्रेंसिंग में कटनी गए हुए थे, विद्यार्थियों को प्रोफेसर एसएस धुर्वे समझा रहे थे और अपनी पीड़ा भी व्यक्त कर रहे थे। इसी दौरान जेडी जबलपुर ने भी मोबाइल के माध्यम से पूरे घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए दिशा-निर्देश भी दिए।

*समय पर नही मिला चेक*
इस पूरे मामले में शासकीय महाविद्यालय बरही के प्रोफेसर डॉ एसएस धुर्वे का कहना था कि महाविद्यालय के शैक्षणिक भृमण पर पचमढ़ी 3 मार्च को जाना था, लेकिन उन्हें किराया व अन्य खर्चो के लिए 3 मार्च की शाम चेक काट कर दिया जा रहा था, साथ ही उनसे लिखित में पूरी जिम्मेदारी लेने के लिए प्राचार्य द्वारा बोला गया, ऐसे में कौन जिम्मेदारी लेगा, न तो टीम तय है कि कौन-कौन शिक्षक साथ मे जाएंगे, समय पर रुपए की व्यवस्था न होने पर बस भी बुक नही हो पाई। 3 मार्च की तिथि कैंशील होने से विद्यार्थी भड़क गए, जिन्हें समझाया जा रहा है।

*81 विद्यार्थियों का जत्था होना था रवाना*
3 मार्च को बरही के सरकारी कॉलेज से शैक्षणिक व भौगोलिक भृमण पर 81 छात्र-छात्राओं का जत्था पचमढ़ी जाने के लिए तैयार था, लेकिन कालेज प्रबंधन में चल रही खींचतान के चलते यह सम्भव नही हो पाया और विद्यार्थियों की तैयारी धरी की धरी रह गई।

*बच्चों का सवाल है, जिम्मेदारी तो लेना पड़ेगा*
पूरे घटनाक्रम के संबंध में कॉलेज प्राचार्य आर के त्रिपाठी का कहना है कि मेरे द्वारा टूर के लिए सवा 2 लाख रुपए का चेक काट दिया गया, साथ 10 स्टाफ की सूची भी तैयार कर दी गई, अब क्या दिक्कत है, छात्र-छात्राओं की जिम्मेदारी का सवाल है तो ये तो लेनी पड़ेगी कि वे वापस सकुशल लौटे, मैं आज वीडियो कांफ्रेंसिंग में कटनी में हूँ, इस बात की जानकारी लगी है कि विद्यार्थियों ने हंगामा किया है, कुछ लोग बच्चों को गुमराह करना चाह रहे है और कॉलेज का वातावरण दूषित कर रहे है।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

प्रदेश मेरिट में बरही की सरस्वती स्कूल और किड्स वे ने लहराया परचम *कक्षा 10वी की प्रदेश मेरिट में बरही का बढ़ा मान…. किड्स वे एकेडमी के छात्र आदित्य तिवारी सातवे…. सरस्वती स्कूल बरही के छात्र सौरभ मार्को प्रदेश मैरिट में आठवें स्थान पर*

प्रदेश मेरिट में बरही की सरस्वती स्कूल और किड्स वे ने लहराया परचम *कक्षा 10वी की प्रदेश मेरिट में बरही का बढ़ा मान…. किड्स वे एकेडमी के छात्र आदित्य तिवारी सातवे…. सरस्वती स्कूल बरही के छात्र सौरभ मार्को प्रदेश मैरिट में आठवें स्थान पर*