जबलपुर में विजयश्री नैतिक शिक्षा एवं कैरियर प्रकोष्ठ की कार्यशाला सम्पन्न…..RDVV के प्रोफेसर सुरेंद्र सिंह मुख्य वक्ता के रूप रहे मंचासीन

IAS Coaching

विजयाश्री नैतिक शिक्षा एवं कैरियर प्रकोष्ठ की कार्यशाला सम्पन्न
RDVV के प्रोफेसर सुरेंद्र सिंह मुख्य वक्ता के रूप रहे मंचासीन

जबलपुर। विजयश्री एजुकेशन सोसायटी के तत्वाधन में एक दिवसीय मासिक कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमे रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर के प्रोफेसर सुरेंद्र सिंह ने मुख्य वक्ता के रूप में सहभागी बने। उन्होंने व्यावहारिक एवं नैतिक शिक्षा के साथ लक्ष्य के प्रति विद्यार्थियों को विकसित करने के लिए प्रेरित करते हुए सामाजिक, धार्मिक एवं व्यवहारिक पक्षों के साथ विद्यार्थी जीवन का समय बहुत महत्वपूर्ण है, इस पर विस्तृत व्याख्यान प्रस्तुत करते हुए विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की।
संस्था के चेयरमैन राजेश स्थापक ने नैतिक मूल्य एवं व्यवहारिक शिक्षा पर आधारित कार्यशाला में विद्यार्थियों को बढ़ चढ़कर के भाग लेने हेतु प्रेरित किया।
कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन प्रोफेसर रैना तिवारी, संचालन पुष्पेंद्र पाठक ने किया। आयोजित कार्यशाला में शिक्षा विभाग से वरिष्ठ प्राध्यापक सुश्री मंजू तिवारी, योगेश अग्रवाल, के उमरे सहित समस्त प्राध्यापक एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति रही।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

प्रदेश मेरिट में बरही की सरस्वती स्कूल और किड्स वे ने लहराया परचम *कक्षा 10वी की प्रदेश मेरिट में बरही का बढ़ा मान…. किड्स वे एकेडमी के छात्र आदित्य तिवारी सातवे…. सरस्वती स्कूल बरही के छात्र सौरभ मार्को प्रदेश मैरिट में आठवें स्थान पर*

प्रदेश मेरिट में बरही की सरस्वती स्कूल और किड्स वे ने लहराया परचम *कक्षा 10वी की प्रदेश मेरिट में बरही का बढ़ा मान…. किड्स वे एकेडमी के छात्र आदित्य तिवारी सातवे…. सरस्वती स्कूल बरही के छात्र सौरभ मार्को प्रदेश मैरिट में आठवें स्थान पर*