… तो क्या किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार कर रहा विद्युत विभाग…बरही में सड़क में झूल रहा करंट दौड़ रहा विद्युत पोल… वार्ड क्रमांक 09 का मामला… दहशत में वस्ती के वाशिंदे…पिकअप की ठोकर से क्षतिग्रस्त हुआ है पोल…24 घण्टे बीतने के बाद भी सुधार नही

IAS Coaching

सड़क में झूल रहा करंट दौड़ रहा विद्युत पोल
बरही के वार्ड क्रमांक 09 का मामला
दहशत में वस्ती के वाशिंदे
बरही/कटनी। नगर परिषद बरही के वार्ड क्रमांक 9 में करंट दौड़ रहा विद्युत पोल सड़क में लटक रहा है, जिससे कभी भी बड़ी वारदात हो सकती है, लेकिन जिम्मेदार विद्युत विभाग बरही के द्वारा अब तक इस सम्बंध में सुधार कार्य प्रारंभ नही किया है। बताया गया है कि शुक्रवार की सुबह किसी पिकअप वाहन की ठोकर से उक्त विद्युत पोल के 3 टुकड़े हुए है, जो करंट दौड़ रही केबल के सहारे सड़क में झूल रहा है। 24 घंटे बीतने के बाद भी इसे व्यवस्थित करने कोई कार्यवाही नहीं की गई है, जिससे बस्ती के लोग दहशत में होने के साथ ही विद्युत विभाग की लचर व्यवस्था से आक्रोशित भी है।
क्या विद्युत विभाग बरही किसी बड़ी अनहोनी होने का इंतजार कर रहा है, टूटा विद्युत खम्भा बस्ती में खतरा बना हुए है। इसी खम्भे के सहारे विद्युत सप्लाई भी वस्ती में हो रही है। बस्ती के रहवासियों ने किसी विपरीत स्थिति निर्मित होने के पूर्व तत्काल टूटे खम्भे हो अलग कर व्यवस्था बनाने की मांग कर रहे है।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

जिसको भी राजनीति करना है, सबका स्वागत है…लेकिन बेईमानों की मेरे पास कोई जगह नही:-MLA संजय पाठक…कटनी के बरही में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित रैन बसेरा उद्घाटन में विधायक की 2 टूक… संबल योजना में 80 हजार रुपए कमीशन हड़पने का पहुँची थी शिकायत

जिसको भी राजनीति करना है, सबका स्वागत है…लेकिन बेईमानों की मेरे पास कोई जगह नही:-MLA संजय पाठक…कटनी के बरही में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित रैन बसेरा उद्घाटन में विधायक की 2 टूक… संबल योजना में 80 हजार रुपए कमीशन हड़पने का पहुँची थी शिकायत