कक्षा 3 के छात्र का हाथ टूटा, मास्टर साहब पर बेरहमी से पीटने का आरोप, कटनी के बड़वारा जनपद के ग्राम पंचायत कुआं के मचमचा स्थित सरकारी स्कूल का मसला

IAS Coaching

मास्टर साहब ने ऐसा पिता की छात्र का टूट गया हाथ
कटनी/बड़वारा जनपद क्षेत्र के कुआं पंचायत के मचमचा में संचालित सरकारी स्कूल का मामला
पीड़ित छात्र अभिषेक पीड़ित छात्र अभिषेक यादव[/caption

कटनी के बड़वारा विकासखंड के ग्राम पंचायत कुआं के आश्रित गांव मचमचा में संचालित शासकीय प्राथमिक शाला के मास्टर साहब पर स्कूल में कक्षा 3 में पढ़ने वाले छात्र को पीटने का आरोप लग रहा है। आरोप है कि मास्टर साहब ने छात्र अभिषेक को बेरहमी से पीट दिया, जिसके चलते उसका हाथ फैक्चर हो गया है। इस मामले का ऑडियो-वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। आक्रोशित परिजन की वार्तालाप का ऑडियो भी वायरल किया गया है। बताया गया है कि स्कूल के शिक्षक सुखन चौधरी ने आवेश में आकर छात्र अभिषेक पिता राजाराम यादव के साथ ही आकाश सिंह गौड़ पिता प्रकाश सिंह की बेरहमी से पिटाई कर दी। मास्टर साहब की पिटाई से अभिषेक का हाथ टूट गया है। पीड़ित अभिषेक के परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस के डायल 100 में की गई थी, जिसके बाद पीड़ित परिवार को बरही थाना के खितौली चौकी में बुलाया गया था, जहां रपट लिखी गई है या नही यह क्लियर नही है।

छात्रों की हो रही थी आपस मे लड़ाई
वायरल आडियो ने स्कूल की प्राभारी श्रीमती कमलेश पटेल पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए आक्रोशित परिजनों को समझाने का प्रयास कर रही है, जिसमे वे बता रही है कि एक मास्टर के भरोसे प्राथमिक स्कूल चल रहा है, आकाश, अभिषेक, अहम, रुद्र नाम के छात्र आपस मे झगड़ रहे थे, किसी छात्रा ने आकर मास्टर साहब को जानकारी दी, तब एक शिक्षक के नाते मास्टर साहब ने बच्चों को फटकार लगाई और उन्हें क्लास में बैठकर पढ़ने बोल दिए, फटकार के साथ आवेश में आकर सबक भी सिखा दिया। अभिषेक घर पहुँचा तो उसके हाथ मे सूजन था। बताया गया है कि छात्र अभिषेक का इलाज परिजनों ने बरही के एक निजी क्लिनिक में कराया है, एक्सरे में उसके हाथ मे माइनर फ्रेक्चर बताया गया है। इस घटना के बाद शनिवार को बहुत से बच्चे स्कूल ही नही गए।

Leave a Comment

[democracy id="1"]