किसानों का राहत…कटनी के बरही में 1000 टन क्षमता का खाद वितरण केंद्र का शुभारंभ विधायक संजय पाठक ने वर्चुअली किया लोकार्पित

IAS Coaching

कटनी के बरही में 1000 टन क्षमता का खाद वितरण केंद्र का शुभारंभ

विधायक संजय पाठक ने वर्चुअली किया लोकार्पित

कटनी। सोमवार की शाम बरही में खाद वितरण केंद्र का शुभारंभ हुआ। क्षेत्रीय विधायक संजय पाठक ने 1000 मैट्रिक टन क्षमता वाले नवीन खाद विपणन एवं भंडारण केंद्र का वर्चुअली लोकार्पण करते हुए क्षेत्रवासियों एवं किसानों को शुभकामनाएँ देते हुए बोले कि यह किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण एवं दूरदर्शी पहल है। इस केंद्र के प्रारंभ होने से किसानों को उर्वरकों की उपलब्धता सरलता से होगी तथा खाद क लिए अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

प्रतिनिधियों ने काटा फीता

कार्यक्रम में पूर्व जनपद अध्यक्ष लाल जी मिश्रा, पूर्व जिला महामंत्री सतीश तिवारी, पूर्व जिला महामंत्री उदयराज सिंह चौहान, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष तीरथ पटेल ने फीता काटकर केंद्र का शुभारंभ कराया। इस दौरान भाजपा मंडल बरही के महामंत्री पी.डी. ताम्रकार, पिपरियाकलां मंडल अध्यक्ष अरुण पटेल, जिला मंत्री राजेश पटेल, सरमन सोनी, पत्रकार आनंद सराफ , मनोज रावत, वीरेंद्र जायसवाल, राजा बागरी, ज्योति उपाध्याय, मीनाक्षी तिवारी, पवन जायसवाल, दीपक प्रजापति, अशोक विश्वकर्मा, सोहन यादव मौजूद रहे। कार्यक्रम में जिला खाद प्रभारी आनंद पांडे ने आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन भाजपा मंडल बरही के महामंत्री पी डी ताम्रकार ने किया।

आज से वितरण प्रारम्भ

खाद के लिए परेशान क्षेत्र के किसानों को इस केंद्र के शुभारम्भ होने से बड़ी राहत मिल जाएगी। 1000 क्षमता वाले केंद्र में 500 मीट्रिक टन खाद की उपलब्धता है, आज मंगलवार से इस केंद्र से खाद का वितरण प्रारम्भ हो चुका है। विपणन संघ के इस केंद्र के प्रारम्भ होने से किसानों का भटकाव अब बंद हो जाएगा।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद