
मूंग- उड़द खरीदी में मनमानी, शिवरजिया वेयर हाउस में केंद्र हो रही समर्थन मूल्य पर खरीदी
एफएक्यू क्वालिटी नजर अंदाज, सिर्फ बैनर पोस्टर तक सीमित है खरीदी की क्वालिटी
बड़वारा के विलायतकलाँ/धनवारा केंद्र में लुट रहे किसान
किसान बने व्यापारियों की उपज की बिना ग्रेडिंग तुलाई

कटनी। किसानों को उनकी उपज का सही दाम मिले और वे मजबूत बने इसी मकसद को लेकर समर्थन मूल्य पर मूंग और उड़द के गोदाम स्तरीय खरीदी केंद्र संचालित किए गए है, बड़वारा के धनवारा, बरही के पिपरियाकला, विजयराघवगढ़ के महगाँव में गोदाम स्तरीय उपार्जन केंद्र संचालित है जहां उपज लेकर पहुँचने वाले किसानों से शायद सरकारी सिस्टम ने लूट की छूट दे दी है। कटनी जिले के बड़वारा विकासखंड के विलायतकला/धनवारा स्थित शिवरजिया वेयर हाउस गोदाम में खरीदी केंद्र संचालित है। आरोप है कि इस केंद्र में जमकर मनमानी की जा रही है। खरीदी केंद्र प्रभारी द्वारा हर क्विंटल के हिसाब से दाम फिक्स कर दिया गया है, वही तुलाई, सिलाई के नाम पर किसानों से 50 रुपए क्विंटल की वसूली की जा रही है। आरोप यह भी है की खरीदी केंद्र प्रभारी की सांठ – गाँठ बिचौलिए से होने के चलते यहां जमकर ग़फ़लत किया जा रहा है। खरीदी केंद्र प्रभारी की मनमानी के चलते गत दिवस यहां के किसानों ने आवाज भी मुखर की थी। बताया गया है कि मूंग और उड़द की खरीदी के लिए यहां 2 प्रभारियों की मनमानी के चलते किसानों को जहां परेशान होना पड़ रहा है, तो वही सरकार की मंशा पर पानी भी फेरा जा रहा है। किसानों से ही तुलाई, सिलाई, पल्लेदारी के नाम पर भी राशि वसूल की जा रही है, जबकि इसके लिए सरकार द्वारा समितियों के खाते में राशि आवंटित की जाती है। आरोप यह भी है की इस केंद्र में ऐसे व्यापारी हावी है, जो किसान बनकर अपना माल खपा रहे है, जिनकी उपज बिना ग्रेडिंग के ही तुलाई हो रही है, इनसे कचरे कंकड से लेना देना और न ही एफएक्यू क्वालिटी का ध्यान है।







