अमरकंटक…..जल गंगा संवर्धन अभियान का मैकल पार्क में हुआ समापन…. विधायक फुंदेलाल सिंह ने मैंकल पार्क सौंदर्यीकरण का किया लोकार्पण…मां नर्मदा के जल की पवित्रता बनाए रखने और नदी में अपशिष्ट ना डालने विधायक मार्को ने की अपील..अमरकंटक से संवाददाता श्रवण उपाध्याय की रिपोर्ट

IAS Coaching

जल गंगा संवर्धन अभियान का मैकल पार्क में हुआ समापन ।

विधायक फुंदेलाल सिंह ने मैंकल पार्क सौंदर्यीकरण का किया लोकार्पण

मां नर्मदा के जल की पवित्रता बनाए रखे और नदी में अपशिष्ट ना डालें विधायक मार्को

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

संवाददाता – श्रवण उपाध्याय

 

अमरकंटक – मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक के नगर परिषद द्वारा अमृत 2.0 योजना अंतर्गत मेंकल पार्क के सौंदर्यी करण का विधिवत लोकार्पण किया एवं मध्य प्रदेश शासन द्वारा शुरू किए गए जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन कार्यक्रम को संपन्न किया गया । पुष्पराजगढ़ के लोकप्रिय विधायक फुंदे लाल सिंह मार्को ने इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए कहा कि 30 मार्च 25 से 30 जून 25 तक राज्य शासन द्वारा चलाए गए जल गंगा संवर्धन अभियान में विभिन्न जल स्रोतों की साफ सफाई की गई , ताकि हमारे जल स्रोत कल कल निनाद करते हुए शुद्ध जल प्रवाहित होते रहे । जल से ही हमारा जीवन है । इसी तरह पर्यावरण से शुद्ध जल , वायु जो प्राण वायु है हमें प्राप्त होती है । पतित पावनी मां नर्मदा जी का जल साफ सुथरा रहे गंदगी ना डालें , अपशिष्ट ना डालें । नर्मदा नदी के जल को आप अपवित्र ना करें । जल और वायु दोनों ही हमारे प्राण रक्षक हैं । किसी भी जल स्रोतो को गंदा न होने दे , साफ सुथरा बनाए रखें । जल स्रोतों को साफ रखना हमारा नैतिक दायित्व है ।
नगर परिषद अमरकंटक द्वारा आयोजित जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन कार्यक्रम का तथा अमृत 2.0 योजना के तहत मेंकल पार्क के सौंदर्यीकरण का विधिवत लोकार्पण आज मैंकल पार्क अमरकंटक में किया गया ।
आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को , अध्यक्षता नगर परिषद अध्यक्ष पार्वती सिंह उईके , विशिष्ट अतिथिजनों में नगर परिषद के पार्षदगण , संत जी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे । कार्यक्रम के प्रथम चरण में मां नर्मदा जी के छायाचित्र पर विधिवत पूजन अर्चन किया । तत्पश्चात शिला पटिका अनावरण किया । कार्यक्रम में नगर परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी चैन सिंह परस्ते ने सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया तथा कार्यक्रम का संचालन प्रकाश द्विवेदी (विक्की) द्वारा किया गया । आगे कार्यक्रम को प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष अंबिका प्रसाद तिवारी ने संबोधित करते हुए कहा कि वृक्ष हमें शुद्ध वायु प्रदान करते हैं , कोरोना काल में हमें कृत्रिम ऑक्सीजन वायु लेना पड़ा था । पर्यावरण संरक्षण संवर्धन की दिशा में वृक्षा रोपड़ करें , जल स्रोत साफ सुथरे रखें । नर्मदा जी जीवन दायिनी है , नर्मदा जी के जल की पूजा की जाती है तथा श्रद्धालु निरंतर परिक्रमा करते रहते हैं ऐसी है हमारी मां नर्मदा ।
मैकल पार्क में एल ई डी माध्यम से मुख्यमंत्री जी का वक्तव्य लाइव प्रसारण माध्यम से उपस्थित लोगों ने सुना और देखा । नगर परिषद अमरकंटक द्वारा आयोजित जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन कार्यक्रम एवं अमृत 2.0 योजना के तहत मैकल पार्क सौंदर्यीकरण का लोकार्पण कार्यक्रम में अमरकंटक विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष भाजपा नेता अंबिका प्रसाद तिवारी , संत स्वामी नर्मदानंद जी महाराज , जनपद पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष संतोष पांडे , नर्मदा मंदिर पुजारी पंडित धनेश द्विवेदी , पंडित सुनील द्विवेदी , पार्षद देवानंद खत्री , जोहनलाल चंद्रवंशी , शक्ति शरण पांडेय , सुखनंदन सिंह , रोशन पनारिया , सावित्री सिंह पवन तिवारी , सोनू द्विवेदी , रूपेश द्विवेदी , मंडलम कांग्रेस अध्यक्ष श्यामलाल सेन , देवेंद्र जैन , पूर्व अध्यक्ष एवं पार्षद बलीराम केवट , लखन झरिया , वीरू तंबोली , पत्रकार धनंजय तिवारी , श्रवण कुमार उपाध्याय एवं उमाशंकर पांडेय ( मुन्नू ) आदि कार्यक्रम में सभी कर्मचारीगण आदि उपस्थित रहे ।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में नारायण!…मैहर के पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी का बरही में हुआ अभिनंदन… नारायण बोले:- मैं दिल की बात करता हूँ, मन की बात करना मोदी जी का काम… पूर्व नपा अध्यक्ष स्वर्गीय बाला प्रसाद वर्मा के परिवार ने मनाया जन्म दिन