पवित्र नगरी अमरकंटक में भगवान जगन्नाथ जी की निकली रथ यात्रा भक्त और श्रद्धालुओं ने उल्लास से खींचा रथ की रस्सी अमरकंटक – श्रवण उपाध्य

IAS Coaching

पवित्र नगरी अमरकंटक में भगवान जगन्नाथ जी की निकली रथयात्रा

भक्त और श्रद्धालुओं ने उल्लास से खींचा रथ की रस्सी

अमरकंटक- श्रवण उपाध्याय

अमरकंटक – मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक में भी आज अषाढ़ शुक्ल पक्ष द्वितीय पुनर्वास नक्षत्र दिन शुक्रवार दिनांक 27 जून 2025 को भगवान जगन्नाथ जी की चल रथ यात्रा वार्ड क्रमांक 15 जमुना दादर से आकर्षक भव्य रथ यात्रा निकाली गई । यात्रा नर्मदा मंदिर पहुंच के सामने विधिवत पूजन अर्चन किया गया । रथ यात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए निकाली गई । भक्त और श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ के रथ का भक्ति भाव के साथ रथ का रास्सा खींचते रहे और पूरे मनोयोग हर्ष उल्लास के साथ रथ के साथ चलते रहे ।
रथ यात्रा में भगवान जगन्नाथ के साथ बहन सुभद्रा , भैया बलभद्र की आकर्षक प्रतिमा भी साथ थी । भारी संख्या में लोग रथ यात्रा में शामिल हुए । रथ यात्रा के दौरान ढोल ढमाका बजता रहा तथा भक्त श्रद्धालुगण पूरे उत्साह और उमंग के साथ जयकारा लगाते हुए नाचते गाते हुए साथ चलते रहे । भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा शाम 4 बजे से शुरू होकर शायं काल 7 बजे तक निरंतर चलती रही । स्थानीय पुलिस थाना अमरकंटक के द्वारा चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गई थी । उप निरीक्षक पी एस बघेल , सहायक उप निरीक्षक ईश्वर यादव तथा पुलिस बल साथ चलते नजर आए ।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

जिसको भी राजनीति करना है, सबका स्वागत है…लेकिन बेईमानों की मेरे पास कोई जगह नही:-MLA संजय पाठक…कटनी के बरही में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित रैन बसेरा उद्घाटन में विधायक की 2 टूक… संबल योजना में 80 हजार रुपए कमीशन हड़पने का पहुँची थी शिकायत

जिसको भी राजनीति करना है, सबका स्वागत है…लेकिन बेईमानों की मेरे पास कोई जगह नही:-MLA संजय पाठक…कटनी के बरही में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित रैन बसेरा उद्घाटन में विधायक की 2 टूक… संबल योजना में 80 हजार रुपए कमीशन हड़पने का पहुँची थी शिकायत