
नगर परिषद बरही के किस अधिकारी पर गिरेगी अब गाज!
अधर में विकास/निर्माण और सौंदर्यीकरण के कार्य
[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]
इंट्रो:- सुव्यवस्थित विकास के लिए इंजीनियर की इंजीनियरिंग बेहद जरूरी है, लेकिन वही इंजीनियरिंग विकास में बाधक बन जाए तो सवाल उठना लाजमी है। कटनी के बरही में इन दिनों सारे निर्माण अधर में है, जिससे ठेकेदार परेशान है, सीएमओ लाचार है, 2 करोड़ वाला आडिटोरियम अभी गड्डे में ही है, जिससे विधायक भी नाराज है, वही सौंदर्यकरण की भी दरकार है, इसी कमाल की इंजीनियरिंग की शिकवा – शिकायत अब आयुक्त के कान में पड़ गई है, जिससे उम्मीद है की इस बार नपा बरही के एक अधिकारी पर गाज गिर सकती है।
- [contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]
बरही/कटनी। मध्यप्रदेश के कटनी जिले की नगर परिषद बरही के विकास/निर्माण कार्यों की क्या खूब प्रशंसा हो रही है। बरही में निर्माण कार्य को लेकर इंजीनियरिंग की बाधा की शिकायत सोमवार को आयुक्त के पास पहुंची है। शिकायत पर आयुक्त के निर्देश पर जेडी कार्यवाही करते है या नही यह तो वक्त पर निर्भर है, फिर भी इंजीनियर की नायाब इंजीनियरिंग का आलम यह है की हर निर्माण कार्य अधर में लटके हुए है, एक बार, दो बार नही तीसरी बार ड्राइंग रिवाइज करने की स्थिति बन रही है। ताजा मामला आडिटोरियम निर्माण का है, जिसमे कई खामियां होने पर निरीक्षण में गत दिवस पहुंचे क्षेत्र के एमएलए संजय पाठक ने नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्माण कार्य रोकने के निर्देश दिए थे, जिसके बाद आडिटोरियम निर्माण कार्य अधर में लटक गया है।
वही करीब डेढ़ करोड़ की लागत से विजयनाथधाम प्रांगण में सौंदर्यीकरण, बीटी रोड, सड़क निर्माण कार्य में लटके हुए है, नगर के वार्ड क्रमांक 1 में बनाई गई नाली में ढाल न होने से अब 13 लाख की यह नाली आफत बन रही है, गंदगी बजबजा रही है। हाई मास्क के लिए बने फाउंडेशन को लेकर भी तकरार चल रही है, यात्री प्रतीक्षालय तोड़कर होने वाले सौंदर्यीकरण कार्य में भी कोई निर्धारित ड्राइंग डिजाइन न होने से एक बार भी सौंदर्यीकरण की खानापूर्ति करते हुए अब फिर से चबूतरा बनवाया जा रहा है। कुल मिलाकर नगर परिषद बरही की कमाल की इंजिनियरिग की चर्चा अब आयुक्त के पास भी पहुंच गई है, जिससे देखना दिलचस्प होगा कि अब क्या एक्शन होगा। गौरतलब है की एक साथ पूर्व पार्षदों की शिकायत पर मंत्री तक इंजीनियर की शिकायत पहुंची थी, जिस पर किसी तरह का एक्शन नही हुआ, तब ऐसा कहा जा रहा था की इन पर जबलपुर के अधिकारी की मेहरबानी है।







