अमरकंटक में पीलिया का प्रकोप…पीड़ित परिवारों ने कहा दूषित है पेयजल… कुएं की सफाई की उठी मांग…पूर्व अध्यक्ष के भतीजे की हो चुकी है अकाल मौत…सतर्कता बरतने, सफाई कराने पार्षद ने लिखा पत्र

IAS Coaching

अमरकंटक में अनेक परिवार पीलिया के प्रकोप से है परेशान ।

पीड़ित परिवार वालों का कहना है कि पीने के पानी में है खराबी ।

वार्ड 14 में बना कुआं की मरम्मत और सफाई हो अतिशीघ्र ।

संवाददाता / श्रवण उपाध्याय

अमरकंटक। मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक में इन दिनों अनेक परिवार पीलिया (ज्वाडिंस) के प्रकोप से पीड़ित है। नगर के कई घरों में इस बीमारी के मरीज बढ़ रहे हैं, जिनका उपचार भी चल रहा है। कुछ तो झाड़-फूंक का भी सहारा ले रहे है।

स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमरकंटक के डॉ रानूप्रताप सारीवान कहते है कि पीलिया के मरीज कुछ समय से आ रहे है लेकिन अमरकंटक में भी पीलिया से संबंधित परिजन आकर डॉक्टरो से सलाह ले रहे है। परिजन आसपास के चिकित्सालयों में जाकर उपचार करा रहे है। कई लोगों ने कहा है कि पवित्र नगरी अमरकंटक में इस समय कई घरों में पीलिया के मरीज हैं ।

पूर्व अध्यक्ष के भतीजे की हो चुकी है मौत

विगत दिनों नगर परिषद अमरकंटक के वार्ड क्रमांक 4 काटजू ग्राम के स्वर्गीय शिव नारायण पनारिया के होनहार युवा पुत्र रमेश पनारिया एवं पूर्व अध्यक्ष प्रभा पनारिया के भतीजे का इसी बीमारी के चलते उनका निधन हो गया । उन्हें उपचार के लिए बिलासपुर ले जाया गया था , लेकिन उन्होंने उक्त बीमारी से हार मान ली और उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

सावधानी बरतने की सलाह

इसी तरह पवित्र नगरी अमरकंटक के वार्ड 14 के कई घरों में पीलिया बीमारी के मरीज हैं , जो उपचार रत हैं ।
डॉ सारीवान का कहना है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सभी आवश्यक दवाएं और सुविधा उपलब्ध है कहीं किसी तरह की कोई समस्या यहां नहीं है । आस पास क्षेत्र से
पीलिया के कुछ मरीज आकर उपचार करा रहे है। मरीज आवश्यक सतर्कता और सावधानी बरतें , तरल भोजन का उपयोग करें । मिर्च मसाला , हल्दी , नमक का उपयोग न करें प्रदूषित भोजन और पानी का उपयोग ना करें । ज्यादा से ज्यादा विश्राम करें । गन्ना को चूसे , उसका रस पीए । लीवर पर ज्यादा दबाव न हो , ज्यादा मेहनत न करें , जल्दी पचने वाला भोजन का उपयोग करें ।चिकित्सक से परामर्श अवश्य लेते रहें ।

मोहल्ले वासी कहते है पानी में है खराबी, पार्षद ने लिखा पत्र
वार्ड क्र 14 के रहवासी कहते है कि खराब पानी के उपयोग से घर के ज्यादातर बच्चे बीमार हो रहे है । नगर परिषद को इस ओर कई बार ध्यान दिलाया गया है कि नगर में पीने वाली पानी सप्लाई की टंकी और मोहल्ले में बना सार्वजनिक कुंआ (बर्फानी रोड) की साफ सफाई और कुएं की मरम्मत कार्य जल्द कराए जाएं ।
वार्ड 14 के पार्षद दिनेश द्विवेदी ने इस ओर नगर परिषद को पत्र द्वारा ध्यान आकर्षित कराया गया है लेकिन प्रशासन द्वारा कुएं का सिर्फ पानी निकलवाकर अपने कर्तव्य का पालन कर लिया । कुएं की सफाई , मरम्मत कार्य पे ध्यान नहीं दिया गया । पीलिया के मरीजगण परिवार वालो का कहना है कि खराब पानी पीने से कुछ समय से बीमारी फैली है । कुंआ के पानी से स्नान करने आदि की भी मुख्य वजह बीमारी फैलने का कारण माना जा रहा है । इस ओर प्रशासन पूरी तरह से ध्यान दे । मोहल्ले में जो सार्वजनिक कुंआ है (बर्फानी रोड) उसकी मरम्मत अतिशीघ्र करवाना चाहिए । अनेक घरों में एक ही कुंआ से लोग पानी का इस्तेमाल करते है । नर्मदा मंदिर पुजारी रूपेश द्विवेदी बताते है कि इस कुएं की कई वर्षों से साफ सफाई नहीं हुआ है , बरसात मौसम में पानी जाता है , अंदर भारी मात्रा में कीचड़ जमा है , बाहरी गंदगी जाती है जिसके लिए प्रशासन कुएं में जाली लगवाने की भी व्यवस्था अतिशीघ्र करे ।
नगर परिषद अमरकंटक के कर्मचारी बैजनाथ चंद्रवंशी से बात करने पर उन्होंने बताया कि नगर में जो सप्लाई टंकी है उसकी साफ सफाई कराई गई है , नल के माध्यम से पानी अनेक घरों में जाता है । कुछ लोगों की शिकायत है उसकी वजह कुछ और हो सकती है ।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में नारायण!…मैहर के पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी का बरही में हुआ अभिनंदन… नारायण बोले:- मैं दिल की बात करता हूँ, मन की बात करना मोदी जी का काम… पूर्व नपा अध्यक्ष स्वर्गीय बाला प्रसाद वर्मा के परिवार ने मनाया जन्म दिन