बरही के खितौली में धरती आबा जागरूकता एवं संतुप्ती शिविर का आयोजन…. ग्राम पंचायत भवन खितौली में लगा शिविर…शासन की योजनाओं का आदिवासी परिवारों को लाभ दिलाने का 15 दिन का विशेष अभियान

IAS Coaching

धरती आबा जागरूकता एवं संतुप्ती शिविर का आयोजन

बरही तहसील के ग्राम पंचायत खितौली में लगा शिविर

बरही/कटनी। जनजातीय तबके को शासन की योजनाओं से सत-प्रतिशत लाभान्वित करने के मकसद से जनभागीदारी अभियान के तहत जागरूकता एवं लाभ संतुप्ति शिविर का आयोजन किया जा रहा है। 15 जून से 15 दिनों तक चलने वाले इस जागरूकता शिविर  का आयोजन पंचायत स्तर पर किया जा रहा है। सोमवार को जनपद पंचायत बड़वारा के ग्राम पंचायत खितौली में शिविर का आयोजन किया गया, जहा आदिवासी बाहुल्य ग्राम मिडका-मिड़की के ग्रामीणों को विशेष तौर पर चिन्हित किया गया था।

शिविर में ये रहे मौजूद

शिविर में ग्राम सरपंच सुखसेन सिंह गोड, जनपद पंचायत बड़वारा से बी एस ठाकुर, आदिमजाति कल्याण एवं जनजातीय कार्य विभाग से अधीक्षिका राधा सोनी, ग्राम पंचायत सचिव दिनेश यादव, राजस्व विभाग से पटवारी राजेश तिवारी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। शिविर में आने वाले ग्रामीणों को शासन की विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों के संबंध में अवगत कराया गया। दरअसल धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान का उद्देश्य सामाजिक बुनियादी ढांचे में स्वास्थ्य, शिक्षा एवं आजीविका के महत्वपूर्ण अंतराल को समाप्त करना है।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

जिसको भी राजनीति करना है, सबका स्वागत है…लेकिन बेईमानों की मेरे पास कोई जगह नही:-MLA संजय पाठक…कटनी के बरही में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित रैन बसेरा उद्घाटन में विधायक की 2 टूक… संबल योजना में 80 हजार रुपए कमीशन हड़पने का पहुँची थी शिकायत

जिसको भी राजनीति करना है, सबका स्वागत है…लेकिन बेईमानों की मेरे पास कोई जगह नही:-MLA संजय पाठक…कटनी के बरही में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित रैन बसेरा उद्घाटन में विधायक की 2 टूक… संबल योजना में 80 हजार रुपए कमीशन हड़पने का पहुँची थी शिकायत