अमरकंटक में निर्जला एकादशी पर श्रद्धालुओं ने किया नर्मदा स्नान श्रद्धालुओं ने मां का दर्शन कर इक्षापूर्ति हेतु की मनोकामना

IAS Coaching

अमरकंटक में निर्जला एकादशी पर श्रद्धालुओं ने किया नर्मदा स्नान

श्रद्धालुओं ने मां का दर्शन कर इक्षापूर्ति हेतु की मनोकामना ।

खबर एमपी 24 अमरकंटक संवाददाता :- श्रवण उपाध्याय

अनूपपुर/अमरकंटक :- मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक में एकादशी के पावन पुण्य अवसर पर हजारों भक्त श्रद्धालुओं ने पावन सलिला मां नर्मदा जी के कोटि तीर्थ घाट और रामघाट में आस्था की डुबकी लगाई । निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर अमरकंटक में हजारो से भी अधिक भक्त , श्रद्धालु , दर्शनार्थियों , पर्यटकों द्वारा पूरे भक्ति भाव के साथ किए स्नान बाद दर्शन कर विधिवत पूजन अर्चन किया गया । रामघाट एवं कोटि तीर्थ कुंड में सुबह से ही भारी भीड़ पहुंची हुई थी । सुबह से ही नर्मदा नदी में डुबकी लगाने हेतु पुरुष , महिलाएं , बूढ़े परिवार सहित पहुंचे हुए थे । उल्लेखनीय है कि जेष्ठ मास की शुक्ल पक्ष एकादशी हस्त नक्षत्र के योग पर भारी संख्या में भक्त श्रद्धालुओं द्वारा नर्मदा में स्नान दर्शन पुण्य लाभ प्राप्त हेतु तथा पूजन अर्चन कर मानोकामना की गई । इस उपलक्ष पर पूरे अमरकंटक नगर में सभी जगह भारी भीड़ भाड़ रही जो शाम होने तक बनी रही ।
एकादशी के पावन अवसर पर अचानक रूप से आई भारी भीड़ से व्यापारी भी अच्छे खासे उत्साहित और प्रसन्नचित रहे ।

 

✍️ खबर एमपी 24 अमरकंटक संवाददाता श्रवण उपाध्याय की रिपोर्ट

Leave a Comment

[democracy id="1"]

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में नारायण!…मैहर के पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी का बरही में हुआ अभिनंदन… नारायण बोले:- मैं दिल की बात करता हूँ, मन की बात करना मोदी जी का काम… पूर्व नपा अध्यक्ष स्वर्गीय बाला प्रसाद वर्मा के परिवार ने मनाया जन्म दिन